Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पैट कमिंस के तूफान में उड़ा मुंबई, केकेआर को मिली शानदार तीसरी जीत
    Breaking News Headlines

    पैट कमिंस के तूफान में उड़ा मुंबई, केकेआर को मिली शानदार तीसरी जीत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुणे. कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2022 में तीसरी जीत दर्ज की. वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतक लगाया तो अंतिम ओवरों में पैट कमिंस ने आक्रामक पारी खेली. टीम ने टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया. यह टीम की 4 मैचों में तीसरी जीत है. टीम टेबल में नंबर-1 पर पहुंच गई है. वहीं मुंबई की लगातार तीसरी हार है. मुंबई ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 161 रन का संघर्षपूर्ण स्कोर बनाया. जवाब में केकेआर ने लक्ष्य को 16 ओवर में हासिल कर लिया. कमिंस ने 15 गेंद पर नाबाद 56 रन बनाए और टीम को रोमांचक जीत दिलाई.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. अजिंक्य रहाणे 11 गेंद पर 7 रन बनाकर तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स का शिकार बने. इसके बाद उतरे कप्तान श्रेयस अय्यर भी बड़ी पारी नहीं खेल सके. वे 6 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए. 2 चौके जड़े. उनका विकेट डेनियल सैम्स को मिला. 6 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट पर 35 रन था.
    नंबर-4 पर उतरे सैम बिलिंग्स ने कुछ अच्छे शॉट खेले. उन्होंने 12 गेंद पर 17 रन बनाए और 2 छक्के जड़े. तीसरे विकेट के लिए उन्होंने वेंकटेश अय्यर के साथ 32 रन जोड़े. बिलिंग्स का विकेट लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन को मिला. पारी में अय्यर खुलकर नहीं खेल पा रहे थे. इस बीच नीतीश राणा 7 गेंद पर 8 रन बनाकर अश्विन को दूसरा शिकार बने. केकेआर के 100 रन 13वें ओवर में पूरे हुए और 4 विकेट गिरा था. टीम को अंतिम 7 ओवर में 61 रन बनाने थे. 14वें ओवर में मिल्स ने आंद्रे रसेल को आउट कर मुंबई को बड़ी सफलता दिलाई. रसेल ने 5 गेंद पर 11 रन बनाए. एक चौका और एक छक्का लगाया. टीम को अंतिम 5 ओवर में 35 रन बनाने थे और 5 विकेट शेष थे. अय्यर और पैट कमिंस क्रीज पर थे.
    पैट कमिंस ने आक्रामक पारी खेलकर केकेआर को जीत दिलाई. उन्होंने 15 गेंद पर नाबाद 56 रन बनाए. 4 चौका और 6 छक्का लगाया. यानी 52 रन तो उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से बनाए. स्ट्राइक रेट 373 का रहा. अय्यर 41 गेंद पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे. 6 चौका और एक छक्का लगाया. इससे पहले केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. मुंबई के टॉप-3 बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके. कप्तान रोहित शर्मा 12 गेंद पर 3 रन बनाकर तेज गेंदबाज उमेश यादव की गेंद पर आउट हुए. उमेश ने मौजूदा सीजन में पावरप्ले में छठा विकेट झटका. इसके बाद उतरे डेवाल्ड ब्रेविस ने 19 गेंद पर 29 रन बनाए. 2 चौका और 2 छक्का लगाया. ईशान किशन 21 गेंद पर 14 रन ही बना सके.

    11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 3 विकेट पर 55 रन था. इस समय सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने टीम को संभाला. 15 ओवर के बाद स्कोर 3 विकेट पर 85 रन था. इसके बाद सूर्यकुमार और तिलक वर्मा ने हाथ खोले. सूर्यकुमार ने 36 गेंद पर 52 रन बनाए. 5 चौका और 2 छक्का लगाया. वहीं तिलक वर्मा 27 गेंद पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे. 3 चौका और 2 छक्का लगाया. अंतिम ओवर में कायरन पोलार्ड ने 3 छक्के जड़े. वे 5 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे. टीम ने अंतिम 5 ओवर में 76 रन बनाए.

    केकेआर की ओर से उमेश यादव ने एक बार फिर अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया. सीजन का पहला मैच खेल रहे पैट कमिंस काफी महंगे रहे. उन्होंने 4 ओवर में 49 रन लुटाए और 2 विकेट लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article17 अप्रैल को रणबीर-आलिया की होगी शादी, 13 को मेहंदी से शुरू होंगी रस्में
    Next Article 4जी रोल आउट के लिए बीएसएनएल का 1.12 लाख टावर लगाने का प्लान, 5जी नेटवर्क के बाद ट्रेनों में भी मिलेगा इंटरनेट

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    आसनबनी में जाताल पूजा संपन्न, अच्छी फसल की कामना

    ज्योति कुमारी बनी सप्लाई इंस्पेक्टर

    यूसिल तुरामडीह में रोजगार को लेकर बढ़ा विवाद, दलाली के विरोध में हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, अर्जुन मुंडा का फूंका पुतला

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.