Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व जल दिवस के अवसर पर आज एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में जल गुणवत्ता विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन।
    Breaking News झारखंड

    विश्व जल दिवस के अवसर पर आज एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में जल गुणवत्ता विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन।

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 22, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विश्व जल दिवस 2022 के अवसर पर आज एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में जल गुणवत्ता विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन।

    *∆ उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा सहित अन्य के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ*

    पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जामताड़ा के सौजन्य से जल जीवन मिशन के तहत विश्व जल दिवस 2022 के अवसर पर जल गुणवत्ता विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 22.03.2022 को समाहरणालय जामताड़ा स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति सविता कुमारी एवं कार्यपालक अभियंता श्री राहुल प्रियदर्शी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा ने कहा कि पूरे ब्रह्मांड में पृथ्वी ही एक मात्र ग्रह है जिस पर जीवन जीने के लिए मूलभूत सुविधाएं विद्यमान हैं। जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हम सभी के जीवन में सुबह से लेकर रात तक अनेकों क्रियाकलाप के लिए पानी की आवश्यकता होती है। लेकिन वर्तमान परिदृश्य में पूरा संसार जल संकट से जूझ रहा है और हम लोग भी इससे अछूता नहीं हैं। इसलिए जल संचयन के साथ साथ जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आज हम पानी बचाएंगे तो ही कल हम और हमारी आने वाली पीढ़ी इसका लाभ उठा सकेगी।

    जल ऐसा दुर्लभ प्राकृतिक संसाधन है, जो सिर्फ कृषि, उद्योग कार्यों के लिए नहीं बल्कि पृथ्वी पर जीवन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन चिंता की बात यह है कि जल की कमी का संकट केवल हमारा देश ही नहीं बल्कि दुनिया के लगभग सभी देशों की एक विकराल समस्या बन चुका है।

    उन्होंने जल गुणवत्ता को लेकर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और अशिक्षा के कारण लोग पानी की गुणवत्ता से समझौता कर बीमार पड़ जाते हैं। जबकि हमे यह पता होना चाहिए कि दूषित जल का सेवन करने से कई तरह की बीमारियां हो जाती है। पेयजल में एक निश्चित मात्रा से अधिक होने पर कई पदार्थ हानि पहुंचाते हैं इसलिए आवश्यकता है कि जागरूक बने एवं अपने गांव घर में में चपाकल, नल, कुंआ आदि का जल पीने योग्य है अथवा नहीं इसकी प्राथमिक जांच अपना गांव की प्रशिक्षित जल सहिया के द्वारा पानी की जांच फील्ड टेस्ट कीट के माध्यम से कराएं। उन्होंने कहा कि इसमें जलसहियाओं का महत्वपूर्ण योगदान हैं। उन्होंने अपील किया कि अपने अपने क्षेत्रों के लोगों को जल की गुणवत्ता को लेकर जागरूक करें, घर घर जाकर इसकी महत्त्वता को समझाएं। साथ ही बेहतर कल के लिए आज पानी बचाने को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 तक सभी घरों को नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है जिस पर कार्य जारी है।

    वहीं इस मौके पर कई जल सहियाओं ने भी अपने अनुभव को सभी के साथ बांटा एवं जल संचयन संरक्षण के साथ साथ जल की गुणवत्ता पर किए जा रहे कार्यों को बारीकी से बताया।

    कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा ने उपस्थित सभी लोगों को पानी बचाने और विवेकपूर्ण उपयोग के शपथ लेने के साथ जल का समुचित उपयोग करने तथा पानी की हर बूंद का संचयन करने एवं कैच द रैन अभियान को बढ़ावा देने में पूरा सहयोग देने का जल शपथ भी दिलवाई। उन्होंने पानी को एक अनमोल संपदा मानने एवं अपने परिवारजनों, मित्रों, और पड़ोसियों को भी विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा उसे व्यर्थ नहीं करने के लिए प्रेरित करने का शपथ दिलाया।

    वहीं इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जलसहियाओ को उप विकास आयुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    वहीं कार्यक्रम में आज हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर जल सहियाओं ने हाथ धोने के तरीके को बताया कि किस प्रकार अपने हाथो को साफ सुथरा रख के विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है।

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति सविता कुमारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी श्री राहुल प्रियदर्शी, जिला समन्वयक श्री अनुज कुमार, सभी प्रखंडों के जेई, जल सहिया सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article1200 उपभोक्ता जुस्को की पेयजल कनेक्शन से वंचित, बीजेपी नेता अंकित आनंद ने दायर किया जनहित याचिका
    Next Article शस्त्र सीमा बल के 502 जवानों को किया गया पास आउट

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.