Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नवनियुक्त टीइटी शिक्षकों का किया गया अभिनंदन
    Uncategorized

    नवनियुक्त टीइटी शिक्षकों का किया गया अभिनंदन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह

    टीइटी एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के बैनर तले शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को मंसूरचक के निजी कोचिंग संस्थान पर हुआ। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न संकूलों से आये नवनियुक्त टीइटी शिक्षकों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने संबोधित करते हुये कहा कहा कि बिहार सरकार सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली को नष्ट कर देना चाहती है।
    सरकार सूबे के टीइटी एसटीइटी शिक्षकों से भेदभाव और शोषण का रवैया अपना रही है। आठ, दस और बारह वर्ष के सेवाअवधि की बाध्यता रख के टीइटी एसटीइटी शिक्षकों को प्रधानशिक्षक और प्रधानाध्यापक की बहाली से बेदखल करने की साजिश की जा रही है। नियमों को ताक पर रख कर बगैर टीइटी एसटीइटी के ही प्रधानशिक्षक और प्रधानाध्यापक बहाल करने की अधिसूचना जारी की जा रही है। सड़क से लेकर न्यायालय तक सरकार के अंधेरगर्दी का लोकतांत्रिक प्रतिरोध किया जायेगा। मौके पर मौजूद प्रखंड अध्यक्ष कैसर आजम ने कहा कि जिस प्रकार परीक्षा को योग्यता का आधार मानकर प्रधान शिक्षक का अलग संवर्ग गठन किया जा सकता है ठीक उसीप्रकार राष्ट्रीय मानक के अनुरूप बहाल सूबे के टीईटी एसटीइटी शिक्षको का अलग संवर्ग गठित किया जाना चाहिए। शिक्षकों के वेतन एवं एरियर भुगतान तक में अराजकता का आलम है। सरकार को अगर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से मतलब होता तो पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर आये शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार नही करती।
    गोपगुट ने सहायक शिक्षक का दर्जा, पुराने पेंशन की बहाली, नियमावली के अधिनियमों के अंतर्गत प्रोन्नति व पदौन्नति, नियमित वेतन भुगतान और लंबित एरियर भुगतान के मांग पर संघर्ष को तेज करते हुये राज्यव्यापी आंदोलन का एलान किया है। इसी क्रम में पांच से पंद्रह मार्च के बीच सूबे के तमाम प्रखंडों में तमाम पुराने और नवनियुक्त टीइटी शिक्षकों को गोलबंद करते हुए शिक्षक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। 26 मार्च को जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन होगा। और सूबे के तमाम टीइटी शिक्षकों को गोलबंद करते हुए तीन अप्रैल को पटना में टीइटी शिक्षक महासम्मेलन होगा।
    अभिनंदन समारोह के दौरान कासिद अंसारी, दिव्या कुमारी, मो० सैयद सफदर हुसैन, मो० राजा, शौक अहमद, निभा कुमारी, सुशील कुमार शर्मा, जठर अंसारी, मनोज महतों, मो० तमिल, जाहिदा नगमा, मो० साजिद, प्रणव कुमार , प्रखंड सचिव सुरेंद्र कुमार, जिला सचिव सचिंद्र प्रसाद सिंह तमाम शिक्षक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
    Next Article देशी महुआ शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.