Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जानें जमशेदपुर की प्रमुख खबरें
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति शिक्षा

    जानें जमशेदपुर की प्रमुख खबरें

    News DeskBy News DeskMarch 9, 2022No Comments11 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूएसए कांसुलेट जनरल हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए

    अन्तरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश, प्रमंडल एवं जिला स्तर कीएक अति आवश्यक बैठक तुलसीभवन मे प्रदेश अध्यक्ष शंकर लाल मितल की अध्यक्षता मे सम्पन्न

    अमृत महोत्सव समारोह का आयोजन परसुडीह के हलुदबनी में किया गया

    सिविल सर्जन कार्यालय में अर्बन सहियाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया

    विधायक सरयू राय ने जोजोबेडा में पेयजल संकट को लेकर वहाँ की वस्तुस्थिति को समझने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल को भेजा

    सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह विद्यापति नगर में बुधवार को दो भाइयों के बीच घर के बंटवारे को लेकर विवाद

    सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी

    कोल्हान के 13 सौ बीएड के छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने से उनके समक्ष पढ़ाई छोड़ने का खतरा

    अन्तरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश, प्रमंडल एवं जिला स्तर कीएक अति आवश्यक बैठक तुलसीभवन मे प्रदेश अध्यक्ष शंकर लाल मितल की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।
    अन्तरराष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा
    प्रेषित कार्यक्रमो को प्रदेश स्तर तक
    पर मनाने की रूप रेखा पर चर्चा हुई।
    दिनांक 17/3/22 की अन्तरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के स्थापना दिवस को वैश्य एकता दिवस के रूप मे मनाया जाये।प्रदेश अध्यक्ष शंकर लाल मितल ने होली के त्यौहार को देखते हुए इसे साप्ताहिक पर्व के रूप से मनाने का सुझाव दिया तथा मुख्यालय द्वारा भेजे गये दिशानिर्देश की जानकारी से अवगत करवाया।इस दिन सभी प्रदेश को अपने अपने प्रदेशो के सभी इलाको मे वरदाआसरम,अस्पताल,विद्यालय,गरीब,अनाथ बच्चे बुजुर्ग महिला,पुरुष के बीच वस्त्र,भोजन,फल,मिठाई,बिस्कुट आदि का वितरण। वैश्य समाज के प्रतिष्ठित पुरूष महिलाओ को सम्मानित करना। मेडिकल कैम्प, बलङ ङोनेशन कैम्प का आयोजन करना।सरकारी गैर-सरकारी,कार्पोरेट बन्धु,मन्त्री,विधायक,सासंद आदि को सम्मानित करना।शंकर मितल ने कहा कि इतने सारे कार्यक्रम एक दिन मे सम्भव नही है अतः इसे साप्ताहिक पर्व के रूप मे मनाया जाय।इस पर सभी उपस्थित पदाधिकारीयो ने एक मत व्यक्त कर इसे मनाने की स्वीकृति दी।इन सभी कार्यक्रमो को अच्छे ढंग से कार्यान्वित करने के लिए एक कमिटि गठित की गई।
    मार्च 29,30,31 को अन्तरराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मसूरी (उत्तराखंड) मे होना तय है अतः जो भी पदाधिकारी इस बैठक मे भाग लेने के इच्छुक है वो 15 मार्च तक प्रदेश अध्यक्ष शंकर लाल मितल को सूचित कर दे ताकि समय पर आरछन इत्यादि सम्भव हो सके।
    अन्तरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन कमिटि का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शंकर लाल मितल ने जिन पदाधिकारीयो की घोषणा की वो इस प्रकार है,प्रदेश परामर्श मंडल के लिए
    श्री संतोष अग्रवाल,कमल किशोर अग्रवाल,शंकर लाल मितल (कदमा), बालमुकुनद गोयल,अरूण बाकंरेवाल। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संदीप मुबारक,मुकेश मितल,दिवाकर चौरसिया।
    प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री नन्द किशोर अग्रवाल,कार्यकारी अध्यक्ष मनटु अग्रवाल। कोल्हान प्रमंडलीय उपाध्यक्ष श्री जय किशन गुप्ता। उपरोक्त सभी मनोनीत पदाधिकारीयो को प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया साथ ही निवेदन किया कि वैश्य बनधुओ को एकजुट करने मे अपनी पूरी निष्ठा निभाये।मनोनीत सभी पदाधिकारीयो ने प्रदेश अध्यक्ष शंकर लाल मितल का आभार प्रकट करते हुए अपनी पुरी निष्ठा का निर्वाह करते हुए प्रदेश मे वैश्य समाज को एकजुट करने के लिए तन मन धन से समर्पित रहेगे।अतं मे प्रदेश उपाध्यक्ष प्यारेलाल साहा ने आये हुए सभी वैश्य बनधुओ का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।इस बैठक मे मुख्यरूप से प्रदेश अध्यक्ष शंकर लाल मितल कार्यकारी अध्यक्ष रामदरश चौधरी उपाध्यक्ष प्यारेलाल लाल साहा धरीछण प्रसाद गुप्ता कोल्हान प्रमंडल कार्यकारी अध्यक्ष मनोज चौधरी उपाध्यक्ष दिपक(रामुका)जिलाध्यक्ष विकास गुप्ता उपाध्यक्ष राजा, रिषि ,सावर लाल अग्रवाल कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद इत्यादि मौजूद थे।
    शंकर लाल मितल
    प्रदेश अध्यक्ष झारखंड
    अमृत महोत्सव समारोह का आयोजन परसुडीह के हलुदबनी में किया गया।

    दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव समारोह का आयोजन परसुडीह के हलुदबनी में किया गया।

    सबसे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, विशिष्ट अतिथि के रूप में रिटायर मेजर जनरल प्रेम प्रकाश सुभरवाला,जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह समेत कई अथिति इस कार्यक्रम में उपस्थित रहें। जहां उपस्थित अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, इस दौरान हर क्षेत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाली मातृ शक्तियो को किस तरह से सशक्त बनना है मज़बूत बनना है कैसे अपने जीवन मे आगे बढ़ना है इस पर उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए, वही जिले के सांसद ने उपस्थित अतिथियों और हर क्षेत्र से शामिल महिलाओं को संबोधित करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव के महत्व और विश्व महिला दिवस पर सभी को संबोधित किया, वहीं जानकारी देते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि केंद्रीय श्रमिक बोर्ड ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए उनके क्षेत्र में आजादी के अमृत महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का निर्णय लिया उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हर क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को किस तरह से स्वाबलंबी बनना है सशक्त बनना है सरकार द्वारा उन्हें किस तरह से रोजगार से जोड़ा जा रहा है कैसे वो आगे बढ़ सकती है इन सब की सूक्ष्म से लेकर बड़ी जानकारियां इनके साथ साझा की जा रही है,

    सिविल सर्जन कार्यालय में अर्बन सहियाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया:डॉक्टर मीणा कोलौंडिया

    जमशेदपुर के खास महल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय प्रेक्षागृह में वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण को लेकर अर्बन सहियाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया ताकि इस रोग के लक्षण कारण का पता चल सके और इससे पीड़ित मरीजों को इस रोग से बचाया जा सके

    जिला वी बी डी पदाधिकारी डॉ मीना कोलौंडिया के नेतृत्व में अर्बन की सहियाओं को वेक्टर बोन रोग के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया गया, ताकि इस रोग की पहचान कर वे फील्ड में अपना काम कर सके और आम लोगों को इस रोग के प्रति जागरूक करते हुए किस तरह से उन्हें इलाज करना है उसकी सही जानकारी दे सके वही जानकारी देते हुए जिला वी बी डी पदाधिकारी डॉक्टर मीना कोलौंडिया ने कहा कि वेक्टर बोन डीज़ीज़ में मुख्य रूप से मलेरिया,फलेरिया, डेंगू चिकनगुनिया जैसे रोग आते है, इन रोगों के लक्षण कारण एवं बचाव किस प्रकार करेंगे इसकी विशेष प्रशिक्षण दी जा रही है जिसका मुख्य उद्देश्य है इन रोगों के प्रति आम लोगों को जागरूक करना लोग इसकी चपेट में ना आए इस पर ध्यान केंद्रित करते हुए अर्बन कि सहिया फील्ड में अपना कार्य करेंगी।

    डॉक्टर मीणा कोलौंडिया
    विधायक सरयू राय ने जोजोबेडा में पेयजल संकट को लेकर वहाँ की वस्तुस्थिति को समझने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल को भेजा

    विधायक सरयू राय ने जोजोबेडा में पेयजल संकट को लेकर वहाँ की वस्तुस्थिति को समझने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल को भेजा। प्रतिनिधिमंडल ने वहाँ की वस्तुस्थिति से विधायक श्री राय को अवगत कराया। इसके पश्चात विधायक श्री राय ने पेयजल संकट को दूर करने के लिये जुस्को के महाप्रबंधक एवं नुवोको के अधिकारियों से दूरभाष पर की. श्री राय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी कि इस मामले का दीर्घकालिक समाधान निकलेगा. तब तक लोगों को असुविधा नहीं हो इसका ध्यान रखा जाएगा और संकट का समाधान निकलेगा. उन्होंने अपने जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह को दूरभाष पर निर्देश दिया कि वर्तमान में पेयजल संकट से राहत देने के लिए वहाँ टैंकर से जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। प्रतिनिधिमंडल में भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जिला मंत्री राजेश झा, निजी सचिव सुधीर सिंह, लक्ष्मीनगर मंडल के अध्यक्ष विनोद यादव, संजीव कामत आदि मौजुद थे।

    यूएसए कांसुलेट जनरल हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए
    सिख गुरुओं के आदर्शों को विश्व में फैलाएं
    जमशेदपुर। संयुक्त राज्य अमेरिका के कांसुलेट जनरल श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना पहुंचे और नतमस्तक हुए।
    कांसुलेट जनरल पॉलिटिकल स्पेशलिस्ट टिंकू राय एवं कांसुलेट जनरल सुश्री मेलिंडा पावेक एवं कोलकाता कार्यालय की सुश्री दीपिका तकरीबन 45 मिनट तक दरबार साहब परिसर में रहे।
    कांसुलेट जनरल द्वय ने सिख धर्म से काश कर गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान एवं गुरु गोविंद सिंह जी के सर्वस्व बलिदान के बारे में जानकारी प्राप्त की।
    यहां उन्होंने लंगर की व्यवस्था को भी देखा। कमेटी द्वारा चलाए जाने वाले शैक्षणिक संस्थानों तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी हासिल की।
    यहां पवित्र तख्त की ओर से जत्थेदार सिंह साहब ज्ञानी रंजीत सिंह गौहर ए मस्कीन तथा प्रबंधन कमेटी के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह ने उन्हें परिभ्रमण कराया तथा धार्मिक जानकारियां दी।
    दोनों ने ध्यान से सुनने के बाद कहा कि इतनी अच्छाइयों वाले इस धर्म के गुरुओं के आदर्श सिद्धांत को विश्वस्तर पर प्रचार प्रसार एवं इसे आम आदमी तक ले जाने की जरूरत है। यह मानवीय मूल्यों पर जोर देता है जिसकी जरूरत आधुनिक समाज को है।
    तख्त की ओर से इन्हें सिरोपा एवं शॉल तथा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की ओर से रुमाला भेंट किया गया।
    तख्त परिसर में संयुक्त राज्य अमेरिका के इन दोनों विदेशी राजनयिकों ने पवित्र प्रतीक चिन्हों के साथ ही श्रद्धालु संगत एवं आम लोगों के साथ सेल्फी ली।

    झारखण्ड पुलिस के 55 हजार से अधिक सिपाही-हवलदार अपनी 19 सूत्री मांगों के लेकर काला बिल्ला लगाकर 9 से 11 मार्च तक काम करेंगे

    रांची: झारखण्ड पुलिस के 55 हजार से अधिक सिपाही-हवलदार अपनी 19 सूत्री मांगों के लेकर काला बिल्ला लगाकर 9 से 11 मार्च तक काम करेंगे। इसकी शुरुआत बुधवार से हो गई है, झारखण्ड पुलिस के जवान काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं।

    सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी

    सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां जिले के एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ चांडिल के नेतृत्व में गठित टीम ने कपाली बंधुगोड़ा हरि मंदिर के समीप से 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ सूफी नजम नमक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसकी जानकारी देते हुए एसपी आनंद प्रकाश ने बताया, कि उन्हें क्षेत्र में लगातार ब्राउन शुगर कारोबारियों के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी. जिसके बाद एक टीम गठित कर उक्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. टीम ने बेहद ही गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को हिरासत में लिया है. उन्होंने बताया कि युवक बाहर के तस्करों से ब्राउन शुगर खरीद कर क्षेत्र के लोगों में सप्लाई करता था. उन्होंने बताया, कि युवक किससे ब्राउन शुगर की डिलीवरी लेता था इसकी तलाश की जा रही है.
    कोल्हान के 13 सौ बीएड के छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने से उनके समक्ष पढ़ाई छोड़ने का खतरा

    कोल्हान के 13 सौ बीएड के छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने से उनके समक्ष पढ़ाई छोड़ने का खतरा सताने लगा है. बुधवार को छात्रवृत्ति अधिकार मंच के बैनर तले बीएड के छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा. इसके माध्यम से छात्रों ने बताया कि राज्य के दूसरे जिलों के छात्रों को नियमित छात्रवृत्ति मिल रही है, मगर कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र विगत 2 सेमेस्टर से छात्रवृत्ति नहीं मिलने से परेशान हैं. यूनिवर्सिटी की ओर से तीसरे सेमेस्टर में नामांकन की अधिसूचना जारी कर दी गई है. छात्रवृत्ति नहीं मिलने से छात्रों का भविष्य अधर में लटक सकता है. हालांकि छात्रों ने बताया कि डीडीसी ने उन्हें 1 हफ्ते के भीतर छात्रवृत्ति दिलाने का भरोसा दिलाया है, मगर छात्रों ने कहा कि अगर 15 दिनों के भीतर उन्हें छात्रवृत्ति नहीं दी गई तो कोल्हान के सभी 1300 छात्र उपायुक्त कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे.
    सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह विद्यापति नगर में बुधवार को दो भाइयों के बीच घर के बंटवारे को लेकर विवाद

    सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह विद्यापति नगर में बुधवार को दो भाइयों के बीच घर के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इस मारपीट में 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दीपक सिंह, उसकी पत्नी निक्की देवी और दूसरे पक्ष से अशोक सिंह और उसकी पत्नी रेणु देवी हैं। घटना के बारे में दीपक सिंह ने बताया कि वह टेल्को में ठेका मजदूर है। घर का बटवारा हो चुका है। लेकिन, अशोक सिंह उसके हिस्से की दुकान खाली नहीं कर रहा है। घर में चार दुकानें हैं। उनका कहना है कि जब उन्होंने अपनी दुकान खाली करने की बात कही तब अशोक सिंह, उनकी पत्नी और बेटे अमन ने मारपीट शुरू कर दी। दीपक सिंह का कहना है कि क्रिकेट के बैट से उनके सर पर मारा गया। अशोक सिंह और उनकी पत्नी निक्की देवी का सर फट गया है। जबकि अशोक सिंह का कहना है कि पंचायत से बंटवारा होने के बाद वह अपने हिस्से की जमीन पर निर्माण करा रहा था। दीपक सिंह ने निर्माण कार्य रोक दिया और मजदूरों को भगा दिया। इसी को बात को लेकर लड़ाई हुई। इस झगड़े में अशोक सिंह और उनकी पत्नी का भी सर फट गया है। चारों लोग लहूलुहान हालत में सिदगोड़ा थाने पहुंचे। थाने से इन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

    Covid-19 Bulletin : रांची से मिले 70 पोजिटिव मामले, पूरे झारखण्ड में 87, इसके साथ ही झारखण्ड में कुल 434756 पॉजिटिव मामले, 333 सक्रिय मामले, 429108 ठीक, 5315 मौतें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूक्रेन से सुरक्षित शहर लौटीं सिमरन कौर और सुप्रिया रानी का भाजपाईयों ने किया अभिनंदन, छात्राओं ने मोदी सरकार का जताया आभार
    Next Article उत्तराखंड में कांग्रेस की जीत के लिए मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया गंगा आरती

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.