
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट
बिहार के समस्तीपुर जिले के एनडीए के एमएलसी उमीदवार तरुण कुमार ने आज वुधवार के दिन जिले के सिंघीया प्रखण्ड क्षेत्र में नव निर्वाचित पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों से जनसपंर्क किया तथा अपने पक्ष में मतदान करने के लिये वोट मांगे है उन्होंने जन सम्पर्क अभियान के तहत जहांगीरपुर पंचायत स्थित लगमा ग्राम के गोपाल सिंह के आवास पर पंचायत के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को चादर और माला पहनाकर सम्मानित करने का काम किया साथ ही चुनाव जिताने का अपील करते हुए बोला कि आपलोग मुझे एमएलसी बनाने का काम करते है तो पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों को हर सम्भव मदद करने का काम करूंगा उन्होंने पंचायत स्तरीय जन प्रतिनिधि के मानदेय के बारे में बताया कि वार्ड सदस्य को 500रु मिलता है जिसे 5हजार रु0 मिलना चाहिये उप मुखिया को समिति को 1200के जगह15हजार ,मुखिया सरपंच को 2500के जगह 25हजार उप प्रमुख को 5हजार के जगह40हजार तथा प्रमुख को 10हजार के जगह50हजार मिलना चाहिये उन्होंने कहे कि यह मेरा पहला प्राथमिकता रहेगा कि उक्त प्रतिनिधि को मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव सदन में रखकर पारित करवाने का काम करूंगा।मौके पर प्रखण्ड प्रमुख बिरजू साहू,सरपंच दूलो देवी पति शंकर पासवान, सिंघीया3केपूर्व मुखिया निरंजन सिंह , बिष्णुपुर डीहा के पूर्व मुखिया ब्रजेंद्र सिंह मुरारी,पूर्व समिति लाडू सिंह उप मुखिया साहेब सिंह, गोपाल सिंह सिद्धार्थ क्षत्रिय, संजय कुंवर ,अशोक चौधरी, सुमित कुमार के अलावे कई लोग मौजूद थे
