मंसूरचक /बेगूसराय/रविशंकर सिंह,
प्रखंड क्षेत्र के समसा मठ स्थित शितलानंद गिरी शिव मंदिर पर मंगलवार की रात शिव जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें मैथिली, भोजपुरी कलाकारों ने पूरी रात भक्ति रस की गंगा बहाई। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शिव पार्वती की झांकी व शिव का तांडव नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
जागरण की शुरुआत भजन गायक सिकेन्द्र महाराज ने गणेश वंदना से की। भजन मेरे लाडले गणेश प्यारे भोले बाबा की आंखों के तारे.., से मंगलदेव का आवाहन किया।मशुहुर भजन गायिका नुतन सिंह ने यहां झोली सभी की है भरती इसलिए यहां हम आए हुए हैं। गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्ति रस में डुबो दिया। तेज धुनों पर राधेश्याम रसिया ने बात मेरी बिगड़ी बनाई दे हे भोले बाबा। गीत प्रस्तुत किया तो भक्तों के पांव थिरकने लगे। कब आओगे भोले भाग्य जगाने मइया संग जोगिया न सोहे बाबा.., बम-बम बोल रहा है काशी.., गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं की वाहवाही बटोरी। शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण व नव दुर्गा की मनोहारी झांकी प्रस्तुत की गई। जागरण शुरू होने से पहले आयोजन कर्ता स्थानीय मुखिया दिनेश कुमार राय, महंथ जयनारायण गिरी , थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काट कर किया । मौके पर गोविंदपुर दो के मुखिया राममूर्ति चौधरी, गोविंदपुर एक के मुखिया राजीव कुमार पासवान, सतीश कुमार मालिक, संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार साह ,चंदन कुमार शर्मा, संजय कुमार राय, अभय आनंद ने कार्यक्रम को संबोधित किया ।वही कार्यक्रम के आयोजक मुखिया दिनेश कुमार राय ने सभी आगंतुकों को सम्मानित किया।
