Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युद्ध में लातविया की एंट्री: रूस से लड़ने यूक्रेन जा सकते हैं इस देश के लोग, संसद में प्रस्ताव पारित
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    युद्ध में लातविया की एंट्री: रूस से लड़ने यूक्रेन जा सकते हैं इस देश के लोग, संसद में प्रस्ताव पारित

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिगा. रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के दौरान कई देशों ने यूक्रेन की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है. अब इस जंग में उत्तर-पूर्वी यूरोप में स्थित एक देश लातविया की भी एंट्री हो गई है. दरअसल, लातविया की संसद ने सोमवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है. इस प्रस्ताव के तहत, अगर लातविया के लोग रूस से लड़ने के लिए यूक्रेन जाना चाहते हैं तो वे जा सकते हैं.

    लातविया अंतर्राष्ट्रीय संगठन नाटो का एक सदस्य देश है. पार्लियामेंट्री डिफेंस, होम अफेयर्स और भ्रष्टाचार निवारण आयोग के चेयरमैन ज्यूरिस रैंकानिस ने कहा, हमारे नागरिक जो यूक्रेन को सपोर्ट करना चाहते हैं और यूक्रेन की स्वतंत्रता व हमारी साझा सुरक्षा की रक्षा के लिए लड़ना चाहते हैं, उन्हें ऐसा करने का अधिकार है.
    यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने बताया कि रूस के हमले में अभी तक 14 बच्चों समेत यूक्रेन के 352 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 116 बच्चों समेत 1,684 लोग घायल हुए हैं. मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि यूक्रेन के सशस्त्र बलों के कितने जवान हताहत हुए हैं. रूस ने दावा किया है कि उनसे यूक्रेन के आम नागरिकों को कोई खतरा नहीं है. रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को स्वीकार किया कि रूसी सैनिक हताहत हुए हैं, लेकिन उन्होंने इसकी संख्या नहीं बताई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहॉन्गकॉन्ग में कोविड से हाहाकार, शव रखने के लिए कम पड़ी जगह
    Next Article दीपा को इंटरनेशनल जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ने बताया सस्पेंड, भारतीय संघ को पता ही नहीं!

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.