Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेवानिवृत्त होने पर प्रधानाध्यापक को दी गई विदाई।
    Uncategorized

    सेवानिवृत्त होने पर प्रधानाध्यापक को दी गई विदाई।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राहुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

    प्रखण्ड के राजकीय मध्य विद्यालय बलवां पटखौली में सेवानिवृत्त होने वाले प्रधानाध्यापक की विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षक–शिक्षिकाओं ने तोहफे व अंग वस्त्र ओढ़ाकर तथा पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी अपने प्रधानाध्यापक को ढेर सारा उपहार भेंट किया।सोमवार को स्कूल के प्रधानाध्यापक पारस राम के सम्मान में विदाई समारोह हुआ। सेवानिवृत्त होने वाले प्रधानाध्यापक पारस राम ने कहा कि पूरी सेवाकाल में शिक्षक साथियों के अलावा छात्रों और समाज के लोगों का भरपूर सहयोग मिला, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। फिजिकल एजुकेशन और संस्कृत के शिक्षक अखिलेश मिश्रा ने कहा कि पारस राम एक मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति हैं। उन्होंने अपनी सर्विस में पूरी निष्ठा और ईमानदारी का प्रदर्शन किया है। निवर्तमान प्रधानाध्यापक शत्रुधन गुप्ता ने कहा कि शिक्षक और कलमकार कभी रिटायर नहीं होते, बल्कि उनके बढ़ते अनुभव का लाभ सभी को मिलता है। शिक्षक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि हम अध्यापक ही राष्ट्र निर्माता होते है और शिक्षक का सम्मान करने में समाज को फायदा मिलता है। अध्यापक गणेश दत्त तिवारी ने कहा की शिक्षक समाज को बनाता है। शिक्षक के सानिध्य मे ही निर्माण और विनाश दोनों पलते है किंतु शिक्षक सिर्फ और सिर्फ निर्माण के लिए ही उतरदायी होता है।उन्होंने ने प्रधानाध्यापक पारस राम के कार्यकाल की भूरी भुरी प्रशंसा की।अपने सेवानिवृत्त होने पर पारस राम सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा की इस विद्यालय में एक लंबे समय तक रहने के बाद मुझे ये परिवार से भी ज्यादा आत्मीय हो गया है। मैं आज अपनी उस पीड़ा को आप सबके समक्ष प्रस्तुत नही कर पा रहा हूं। यहां के बच्चे जो की बेहद आज्ञाकारी, पढ़ाकू के साथ–साथ कला और संस्कृति में भी काफ़ी आगे रहे हैं। इन सबका स्नेह और शिष्टता मुझे हमेशा याद रहेगी। पारस राम की आंखे नम थीं जब वो बच्चो और अपने सहकर्मी शिक्षकों को धन्यवाद दे रहे थे इस यादगार विदाई समारोह को आयोजित करने के लिए। प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत होने के अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा विदाई गीत भी गया गया।

    विदाई समारोह में राजकीय मध्य विद्यालय बलवां पटखौली के सभी शिक्षक सेवानिवृत प्रधानाध्यापक पारस राम , निवर्तमान प्रधानाध्यापक शत्रुघ्न गुप्ता , अखिलेश मिश्र, गणेश दत्त तिवारी, नारद राजभर, देवेंद्र वर्मा, मो इसराफिल राइन, शिक्षिकाएं संगीता वर्मा, लक्ष्मी देवी और किरण देवी के साथ साथ विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोपालगंज- तमकुही विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्रीकान्त सिंह पटेल के पक्ष में प्रमोद कुमार पटेल ने वोट मांगे
    Next Article सूर्यधाम सिदगोड़ा में विशाल महाभण्डारा के साथ हुआ छह दिवसीय अनुष्ठान का समापन, 31 हजार से अधिक भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

    Related Posts

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    September 10, 2026

    अमित सरदार हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    September 9, 2026

    जिला परिषद सदस्य के पति की दबंगई के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, डीसी से मिले ग्रामीण, कार्रवाई की मांग

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में कथित अनियमितता मामला, झामुमों के दिग्गज नेता मनोज चंद्रा की पहल का ग्रामीणों ने किया स्वागत

    सेवा विस्तार खत्म, फिर भी काम कर रहे रेंजर-एसीएफ ! चतरा मामले में पीसीसीएफ ने मांगा जवाब

    खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव, ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार

    चार पुनर्वास स्थलों पर समस्याओं का अंबार, विस्थापित बोले- अब आश्वासन नहीं समाधान चाहिए

    हादसों का दिन रहा रविवार: साकची में टोटो-स्कूटी की टक्कर, एग्रिको में बाप-बेटे की मौत

    विनायक बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का दिनेश कुमार व अमित अग्रवाल ने किया उद्घाटन

    भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता के लिए एकजुटता जरूरी

    बजरंगी बगान में बस्ती उत्थान समिति का गठन, नवीन कुमार बने अध्यक्ष

    ₹1.39 करोड़ के भूमिगत Work Order पर सवाल, तुरामडीह खान प्रबंधन की कार्यशैली जांच के घेरे में

    गैस पाइपलाइन के बाद सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल, जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.