Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 249 भारतीय छात्रों को लेकर आज दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पांचवी फ्लाइट, अब तक 1100 से ज्यादा की हुई वापसी
    Breaking News Headlines

    249 भारतीय छात्रों को लेकर आज दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पांचवी फ्लाइट, अब तक 1100 से ज्यादा की हुई वापसी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ा युद्ध दिन-ब-दिन भयावह रूप लेता जा रहा है. स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हथियारों को तैयार रखने तक का आदेश दे दिया है. ऐसे में यूक्रेन से बड़ी संख्या में लोग पलायन कर रहे हैं और पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं. वहीं, भारत सरकार भी यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षित निकासी का अभियान तेजी से चला रही है.

    कीव से अब तक 1100 से ज्यादा भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी हो चुकी है. हालांकि अभी-भी बड़ी संख्या में नागरिक वहां फंसे हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन से भारतीय छात्रों को वापस लेकर आ रही एयर इंडिया की पांचवी फ्लाइट आज दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कर चुकी है. यूक्रेन में फंसे 249 छात्रों और अन्य भारतीय नागरिकों को बुखारेस्ट (रोमानिया) से होते हुए भारत लेकर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट ने सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया.
    ऑपरेशन गंगा’ के तहत बुखारेस्ट से 219 नागरिकों को लेकर रवाना हुई एयर इंडिया की पहली फ्लाइट ने शनिवार को (26 फरवरी) मुंबई में लैंड किया था. जबकि 250 भारतीय नागरिकों के साथ बुखारेस्ट से आई दूसरी फ्लाइट ने रविवार रात (27 फरवरी) तकरीबन 2.45 पर दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया. वहीं, 240 लोगों को लेकर आई तीसरी फ्लाइट रविवार को (27 फरवरी) सुबह करीब 9.20 पर दिल्ली उतरी.

    बुखारेस्ट से टाटा ग्रुप द्वारा ऑपरेट एक कंपनी की फ्लाइट (चौथी) 198 भारतीय नागरिकों के साथ रविवार शाम (27 फरवरी) 5.35 पर राष्ट्रीय राजधानी पहुंची. यूक्रेन में अभी भी 13,000 से ज्यादा भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं, जिनकों वहां से सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है. सोमवार सुबह पांचवीं फ्लाइट के भारत में लैंड करते ही यूक्रेन से अब तक ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत रेस्क्यू किए गए भारतीय नागरिकों और छात्रों की संख्या 1156 हो गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरियाणा के गुरुग्राम में सीएनजी पंप के तीन कर्मचारियों की हत्या, गायब नहीं हुआ कैश
    Next Article मध्य प्रदेश के धार में भीषण सड़क हादसा: कार पलटने से 2 लोगों की मौत, चार घायल

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.