Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शतरंज: भारत के युवा ग्रैंडमास्टर 16 साल के प्रागननंदा ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन को हराया
    Breaking News Headlines खेल

    शतरंज: भारत के युवा ग्रैंडमास्टर 16 साल के प्रागननंदा ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन को हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चेन्नई. भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रागननंदा ने बड़ा उलटफेर कर दिया है. ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट एयरथिंग्स मास्टर्स के 8वें दौर में 16 साल के प्रागननंदा ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्‍नस कार्लसन को हरा दिया.प्रागननंदा ने सोमवार की सुबह खेली गई बाजी में काले मोहरों से खेलते हुए कार्लसन को 39 चाल में हराया. उन्होंने इस तरह से कार्लसन के विजय अभियान पर भी रोक लगायी, जिन्होंने इससे पहले लगातार 3 बाजियां जीती थी.

    भारतीय ग्रैंडमास्टर के इस जीत से आठ अंक हो गए हैं और वह आठवें दौर के बाद संयुक्त 12वें स्थान पर हैं. पिछले दौर की बाजियों में उम्‍मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले प्रागननंदा की कार्लसन पर जीत से खेल जगत में खलबली मचा दी. उन्होंने इससे पहले केवल लेव आरोनियन के खिलाफ जीत दर्ज की थी. इसके अलावा प्रागननंदा ने 2 बाजियां ड्रॉ खेली, जबकि 4 बाजियों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
    प्रागननंदा ने अनीश गिरी और क्वांग लीम के खिलाफ बाजियां ड्रॉ कराई थी, जबकि एरिक हैनसेन, डिंग लिरेन, जान क्रिज़स्टोफ डूडा और शखरियार मामेदयारोव से उन्हें हार झेलनी पड़ी थी. कुछ महीने पहले नार्वे के कार्लसन से विश्व चैंपियनशिप का मुकाबला हारने वाले रूस के इयान नेपोमनियाचची 19 अंक के साथ शीर्ष पर हैं. उनके बाद डिंग लिरेन और हैनसेन (दोनों 15 अंक) का नंबर आता है. एयरथिंग्स मास्टर्स में 16 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इसमें खिलाड़ी को जीत पर 3 अंक और ड्रॉ पर एक अंक मिलता है. प्रारंभिक चरण में अभी सात दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदादा साहब फाल्के अवॉर्ड्स: शेरशाह बनी बेस्ट फिल्म तो रणवीर सिंह ने जीता बेस्ट एक्टर का खिताब
    Next Article पाकिस्‍तानी एक्ट्रेस उशना ने कहा, कजिन मैरिज से पैदा हो रहे हैं डिफेक्टेड बच्चे

    Related Posts

    मंसूरचक में बलान नदी के सभी घाटों पर गंदगी और किचड़ से छठ व्रतियों में अर्घ्य देने में होगी परेशानी

    November 11, 2026

    प्रवासी लोगों के आगमन को लेकर जिला पदाधिकारी ने रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड का किया निरीक्षण

    November 11, 2026

    बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंसूरचक में बलान नदी के सभी घाटों पर गंदगी और किचड़ से छठ व्रतियों में अर्घ्य देने में होगी परेशानी

    प्रवासी लोगों के आगमन को लेकर जिला पदाधिकारी ने रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड का किया निरीक्षण

    बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    वीर सपूत शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि की पुण्यतिथि को लेकर विशेष तैयारी

    अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी एवं तलाशी अभियान

    अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी एवं तलाशी अभियान

    त्योहारी सीजन में भी हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी की लेटलतीफी बरकरार

    गौ माता सोने की खदान है- सुमित खंडेलवाल

    छठ घाटों की व्यवस्था का झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने लिया जायजा, जनसुविधाओं को लेकर उपायुक्त से करेगा मुलाकात

    छठ महापर्व को लेकर बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, घाटों की सफाई और जाम की समस्या पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.