Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक, पल्स पोलियो अभियान एवं कृमि निवारण कार्यक्रम को लेकर दिए जरूरी दिशा-निर्देश
    Breaking News झारखंड

    उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक, पल्स पोलियो अभियान एवं कृमि निवारण कार्यक्रम को लेकर दिए जरूरी दिशा-निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक, पल्स पोलियो अभियान एवं कृमि निवारण कार्यक्रम को लेकर दिए जरूरी दिशा-निर्देश

    जिले में 27 फरवरी से 01 मार्च तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान एवं 10 से 17 मार्च तक कृमि निवारण कार्यक्रम*

    उप विकास आयुक्त ने अभियान के लिए दी शुभकामनायें, कहा- मानव सेवा को ध्यान में रखते हुए हर लक्षित वर्ग तक पहुंच सुनिश्चित करें

    पूर्वी सिंहभूम जिले में आगामी 27 फरवरी से 01 मार्च तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा वहीं 10 से 17 मार्च तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का संचालन किया जाना है। समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप प्रसाद ने जिला टास्क फोर्स की बैठक ली जिसमें दोनों अभियान को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने कोरोना महामारी को देखते हुए विशेष हिदायतों के साथ बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के निर्देश दिए। पल्स पोलियो अभियान के दौरान तीन लाख 95 हजार 167 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। डीआरसीएचओ डॉ. जुझार मांझी ने बताया कि अभियान के तहत 27 फरवरी को 2869 बूथों पर जिले में पोलियो खुराक दी जाएगी वहीं 28 फरवरी और 01 मार्च को बूथ पर नहीं आने वाले बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो खुराक दी जाएगी। इस अभियान के सफल संचालन के लिए 2855 टीमों का भी गठन किया गया है, ताकि उपरोक्त सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा सके।

    *राष्ट्रीय कृमि निवारण कार्यक्रम*

    10 मार्च से 17 मार्च तक जिले में चलने वाले राष्ट्रीय कृमि निवारण कार्यक्रम को लेकर उप विकास आयुक्त ने कहा कि बच्चों के समग्र स्वास्थ्य, पोषण की स्थिति और जीवन की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी के लिए कृमि निवारण कार्यक्रम काफी अहम है। डीआरसीएचओ डॉ. मांझी ने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों के शारीरिक विकास, हीमोग्लोबिन स्तर, पोषण स्तर और बौद्धिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह कृमि बच्चों के पेट मे पलने वाले कीडे़ होते हैं। ये बच्चों के विकास को हर प्रकार से प्रभावित करते हैं। कृमि के फैलाव को नियमित अंतराल पर कृमि मुक्त (डिवार्मिंग) कर रोका जा सकता है। इसके लिए कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के दौरान जिले के स्कूलों में नामांकित बच्चों को स्कूल में तथा स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को आंगनबाडी केन्द्रों में एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। इसमें एएनएम, सहिया और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी रहेगी।

    उप विकास आयुक्त ने उक्त दोनों अभियान के सफल संचालन को लेकर शुभकामनायें दी। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के साथ समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग एवं सहयोगी एनजीओ को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उप विकास आयुक्त ने कहा कि मानव सेवा को ध्यान में रखते हुए हर लक्षित वर्ग तक पहुंच सुनिश्चित करें जिससे जिला में पोलियो उन्मूलन की स्थिति यथावत बनी रहे तथा कृमि निवारण भी किया जा सके। बैठक में निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, एसीएमओ डॉ साहिर पाल, डीआरसीएचओ डॉ जुझार मांझी, सभी प्रखंडों के एमओआईसी, WHO एवं सहयोगी एनजीओ के प्रतिनिधि तथा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने समाहरणालय परिसर स्तिथ पलाश मार्ट जागरूकता-सह-बिक्री केंद्र का किया निरीक्षण
    Next Article समाज को आगे ले जाने में शिक्षा और संस्कार का महत्वपूर्ण स्थान :दिनेश कुमार

    Related Posts

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    June 7, 2026

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    June 7, 2026

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.