Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस की वेश में दो अपराधियों ने दो कर्मचारियों से करीब दो सौ ग्राम सोना लूटा
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    पुलिस की वेश में दो अपराधियों ने दो कर्मचारियों से करीब दो सौ ग्राम सोना लूटा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुलिस की वेश में दो अपराधियों ने दो कर्मचारियों से करीब दो सौ ग्राम सोना लूटा

    जमशेदपुर के साकची में पुलिस के वेश में अपराधियों ने 10 लाख की लूट को दिया अंजाम, सीसीटीवी में हुआ कैद

    जमशेदपुर में अपराधियों ने आपराधिक घटनाओं को लगातार अंजाम देकर पुलिस को सकते में डाल दिया है अपराधी एक के बाद लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. उनके निशाने पर व्यापारी हैं. जमशेदपुर पुलिस अभी पहेली लूट कांड का खुलासा भी नहीं कर पायी है ज्ञात हो कि बिष्टुपुर के गजराज मेंशन में छगनलाल दयालजी एंड संस के दो कर्मचारियों से 32 लाख की लूट की घटना की जांच चल ही रही है, आज की घटना ने तो लोगों को अचंभित कर दिया साकची बसंत टॉकिज के पास पुलिस की वेश में आए बाइक सवार दो अपराधियों ने एक हॉलमार्क दुकान के दो कर्मचारियों से करीब दो सौ ग्राम सोना लूट लिया और फरार हो गए. लूटे गए सोने की कीमत करीब दस लाख रुपये बतायी जा रही है.

    इस घटना से एक बार फिर पूरे शहर में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. साथ ही सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका समेत अन्य पदाधिकारी व व्यापारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने एक बार फिर पुलिस से घटना का जल्द खुलासा करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की.

    घटना कुछ इस तरह घटी

    साकची के शिव मंदिर लाइन में ऋषभ सर्राफ की हॉलमार्क की दुकान हैं. वहां ज्वेलरी दुकान से जेवराता लाकर उन पर हॉलमार्क के निशान लगाने का काम किया जाता है. शाम के वक्त ऋषभ सर्राफ ने अपने दो कर्मचारपी बॉबी और शुभम को साकची डालडा लाइन स्थित एक ज्वेलरी दुकान जेवरात लाने भेजे. दुकान के दोनों कर्मचारी बैग में जेवर लेकर दुकान आ रहे थे. इस बीच वे बसंत टॉकिज के पास स्थित क्वीन नामक कपड़े की दुकान पर जैसे ही पहुंचे, एक बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां आये. उन युवकों ने दुकान के दोनों कर्मचारियों को रोका और कहा कि वे पुलिस विभाग से हैं. उन्हें सूचना मिली है कि उनके बैग में चरस और गांजा जैसे नशीले पदार्थ हैं. इससे दोनों कर्मचारी डर गये. फिर पुलिस के वेश में पहुंचे युवकों ने कर्मचारियों को किनारे ले जाकर उनसे बैग खोलकर दिखाने को कहा. उन्होंने जैसे ही युवकों को बैग दिखाया कि दोनों जेवरात लूटकर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद मामले की जांच करने सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट भी मौके पर पहुंचे. जांच में घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद पाई गई.
    बहरहाल पुलिस उसी आधार मामले की आगे जांच में जुटी है वहीं व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश भी देखने को मिल रहा है व्यापारी यह कहने लगे हैं कि शहर के व्यापारी सुरक्षित नहीं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्मृति शेष नागेश्वर ठाकुर की श्रद्धांजलि सभा आयोजित
    Next Article आनन्द मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 10 चयनित मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर लेंस लगाया गया

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.