Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » National Voter Awareness Contest में सभी जिलों से ज्यादा से प्रतिभागियों की सहभागिता करें सुनिश्चित
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    National Voter Awareness Contest में सभी जिलों से ज्यादा से प्रतिभागियों की सहभागिता करें सुनिश्चित

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड ने जमशेदपुर एनआईसी से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, ईआरओ व एईआरओ के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, कहा- National Voter Awareness Contest में सभी जिलों से ज्यादा से प्रतिभागियों की सहभागिता करें सुनिश्चित, दिए अन्य जरूरी दिशा-निर्देश

    जमशेदपुर स्थित एनआईसी से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड श्री के. रवि कुमार द्वारा सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 2022 के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू की गई प्रथम राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता को लेकर सभी जिलों से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए प्रतियोगिता के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार की बात कही। उन्होने बताया कि हर एक मत के महत्व को विभिन्न रचनात्मक माध्यमों से समझाने के उद्देश्य से इसका Theme – मेरा मत मेरा भविष्य है- एक वोट की शक्ति (“My Vote is My Future – Power of One Vote”) निर्धारित किया गया है। यह प्रतियोगिता सभी आयुवर्ग के लोगों के लिए है । यह प्रतियोगिता 05 श्रेणियों (Quiz Contest, Slogan Contest, Song Contest, Video Making Contest, Poster Design Contest) में है जिसमें 15 मार्च 2022 तक प्रविष्टियां स्वीकार्य हैं। उन्होने कहा कि प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले से अधिकाधिक संख्या में प्रतिभागी भाग लें तथा नकद इनाम पाकर राज्य एवं अपने जिले को गौरवान्वित करें।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड द्वारा मतदाता सूची में फोटो सिमिलर इंट्री तथा पहचान पत्र में ब्लैक एंड वाईट फोटो की जगह रंगीन फोटो लगाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। फरवरी माह के अंत तक फोटो सिमिलर इंट्री की त्रुटि में सुधार किए जाने का निर्देश दिया गया। राज्य में लगभग 40 लाख से ज्यादा मतदाता के पहचान पत्र में ब्लैक एंड वाईट फोटो लगा है जिसे रंगीन फोटो से बदलने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री सूरज कुमार द्वारा जिले के सभी मतदाताओं से अपील की गई कि जिनका भी मतदाता पहचान पत्र में ब्लैक एंड वाईट फोटो है वे संबंधित बीएलओ से संपर्क कर रंगीन फोटो उपलब्ध करा दें या उनके मोबाइल से गरूड़ एप द्वारा भी फोटो अपलोड किया जा सकता है। उन्होने बताया कि यदि एक ही व्यक्ति का नाम एक से अधिक बूथ क्रमांक पर अंकित है तो जहां पर मतदाता वास्तविक रूप से रहना चाहता है उसको छोड़ कर शेष सभी जगहों से नाम विलोपित करने हेतु प्रपत्र 7 भरा जाएगा। यदि एक ही नाम के वास्तविक रूप से दो मतदाता हैं तथा दोनों के फोटो एक समान हैं तो ऐसी स्थिति में प्रपत्र 8 भरकर आवेदक से ही फोटो प्राप्त करते हुए एप से फोटो अपलोड कराते हुए विसंगतियों का निराकरण किया जाना है। स्वस्थ मतदाता सूची के निर्माण को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी छूटे हुए युवा मतदाता, अपार्टमेंट में रहनेवाले वोटर की समीक्षा तथा पलायन किए मतदाता को भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने या विलेपित करने का निर्देश दिया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री सूरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप प्रसाद, एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नन्दकिशोर लाल, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, एसडीएम घाटशिला श्री सत्वीर रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कानू राम नाग तथा अन्य उपस्थित थे।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleको -ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय में आधारभूत संरचना बढ़ाई जायेंगी: राजेश शुक्ल
    Next Article पर्यावरण बचाने का संदेश देने पदयात्रा कर जमशेदपुर पहुंचा रोहन अग्रवाल का स्वागत

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.