Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक: हिजाब पहनने से रोका, तो दो छात्राओं ने परीक्षा देने से किया इनकार
    Breaking News Headlines

    कर्नाटक: हिजाब पहनने से रोका, तो दो छात्राओं ने परीक्षा देने से किया इनकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिवमोगा. कर्नाटक के स्कूलों में हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर विवाद मंगलवार को भी जारी रहा. उडुपी और शिवमोगा जिले के स्कूलों में छात्राओं परीक्षा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि उन्होंने हिजाब या हेडस्कार्फ उतारने से मना कर दिया था.

    जिन छात्राओं को परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं दी गई, उनमें उडुपी के एक सरकारी स्कूल की दो छात्राएं भी शामिल थीं. इन दो छात्राओं में से एक के माता-पिता ने बताया कि स्कूल ने लड़की को धमकी दी कि अगर वह हिजाब हटाने से इनकार करती है, तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी.

    उडुपी में राज्य सरकार द्वारा संचालित स्कूल के कक्षा 6 की छात्रा के माता-पिता ने एनडीटीवी से कहा, यह (हिजाब पर प्रतिबंध) पहले कभी नहीं था. हमारे बच्चों को अलग-अलग कमरों में बैठाया गया था. कल, शिक्षकों ने बच्चों पर चिल्लाया, उन्होंने (स्कूल ने) ऐसा पहले कभी नहीं किया था.

    माता-पिता ने आरोप लगाया, स्कूल ने कहा जो हिजाब में हैं वे बाहर बैठें और जो हिजाब में नहीं है वो क्लास में आएं. हालांकि, एक जिला अधिकारी ने बताया कि हिजाब पहने छात्रों को अलग बैठने के लिए नहीं कहा गया था. माता-पिता ने पूछा, हमारे बच्चे हिजाब पहनना चाहते हैं और वे शिक्षा चाहते हैं. हिंदू छात्राएं सिंदूर लगाती हैं, ईसाई छात्राएं माला पहनती हैं (तो) अगर हमारे बच्चे हिजाब पहनते हैं तो क्या गलत है
    गौरतलब है कि हिजाब का विवाद कर्नाटक में उडुपी के महाविद्यालय में सबसे पहले तब शुरू हुआ था जब छह लड़कियां पिछले साल दिसंबर में हिजाब पहनकर कक्षा में आईं और उनके जवाब में महाविद्यालय में हिंदू विद्यार्थी भगवा गमछा पहनकर आने लगे. इसके बाद इसी तरह के मामले कुंडापुर और बिंदूर के कुछ अन्य कॉलेजों में भी आए. धीरे-धीरे यह विवाद राज्य के अन्य हिस्सों में भी फैल गया जिससे कई स्थानों पर शिक्षण संस्थानों में तनाव का महौल पैदा हो गया और हिंसा हुई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोहित शर्मा की खिलाड़ियों को दो टूक- अभी IPL छोड़ो, देश के लिए खेलने पर ध्यान दो
    Next Article ग्रेजुएट के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड में ग्रुप B के पदों पर निकली वैकेंसी

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.