कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट
बिथान प्रखंड के सखवा पंचायत के विभिन्न वार्डों में वार्ड सचिव के चयन प्रक्रिया में लगातार धांधली बरतने की शिकायत सामने आ रही है। इससे लोगों में काफी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि प्रखंड के द्वारा या पंचायत स्तर का कोई कर्मचारी भी नहीं आए । इसके बाद भी वार्ड सचिव का चुनाव अपना मर्जी से वार्ड सदस्या के पति के द्वारा किया गया । इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी बिथान को आवेदन पत्र दिया गया । इस मामले पर जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साध रखे हैं। ग्रामीणों को इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। वही दूसरी ओर सखवा पंचायत के ही वार्ड नं० दो के सदस्य माहा देवी व तीन के सदस्य अहिल्या देवी पर वार्ड के लोगो का आरोप है कि बिना आम सभा किये ही अपने आदमी को वार्ड सचिव चुन लिया।जो कि सरासर गलत हैं। ग्रामीण राकेश2 , मनोज कुमार , अर्जुन कुमार यादव का कहना है किअगर इस तरह गलती होता रहेगा तो आए दिन सखवा पंचायत का विकास का मालिक भगवान भरोसे रहेगा ।

