गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
भगवानपुर (बेगूसराय)- थाना क्षेत्र के बदिया गाँव से वर्षों से फ़रार शराब माफिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मखबा गाँव नीवासी विनोद सिंह के पुत्र अखलेश कुमार शराब कारोबारी के ऊपर थाना कांड संख्या-246/20दर्ज था, तब से फरार था। गुप्त सूचना पर बदिया गाँव से थाना अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह एवं एस आई नवीन कुमार ने दल बल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

