Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बसंत पंचमी को लेकर शांति समिति का आयोजन सरस्वती पूजा में मेला और डीजे पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध : बीडीओ
    Uncategorized

    बसंत पंचमी को लेकर शांति समिति का आयोजन सरस्वती पूजा में मेला और डीजे पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध : बीडीओ

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
    वीरपुर बेगूसराय।

    वीरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन वीरपुर में बुधवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक में महत्वपूर्ण
    निर्णय लिया गया है।सरस्वती पूजा के दौरान कही पर न तो मेला आयोजित होगी और न ही पर डीजे बजाया जाएगा।इस अवसर पर बीडीओ अरुण कुमार निराला ने उपस्थित लोगों को कोरोना महामारी के बीच गृह विभाग के द्वारा जारी छह फरवरी तक के गाइडलाइंस के बाबत जानकारी देते हुए व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रशासन को सहयोग करने का आग्रह किया।बीडीओ ने कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान न तो मेला और न ही डीजे बजाया जाएगा।अगर किन्ही स्थानों पर पूजा के दौरान डीजे बजते पकड़ाया तो डीजे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।सीओ ललिता कुमारी ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नही हुआ है,इसके नये-नये वेरिएंट आ रहे हैं।इसलिए जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पूरा पालन करते हुए सरस्वती पूजा मनाएं।थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने कहा कि पूजा के दौरान पुलिस की पैनी नजर रहेगी।इस बार भी कोरोना के मद्देनजर सरस्वती पूजा करने के लिए लाइसेंस निर्गत नही किया जाएगा।सार्वजनिक स्थानों पर सरस्वती की प्रतिमा स्थापित नही की जाएगी।उस दिन स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ विद्यालय के कार्यालय खुले रहेंगे और शिक्षक-शिक्षिका मौजूद रहेगी।बैठक में 7 फरवरी तक प्रतिमा का विसर्जन करने का निर्णय लिया गया और मात्र पांच लोग ही विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।इस दौरान किसी प्रकार की कोई विसर्जन जुलूस नही निकाली जाएगी।बैठक में प्रमुख मीना देवी,मुखिया राजीव कुमार,अशोक पासवान, त्रिपुरारी कुमार,मो.असजद,पूर्व मुखिया रामप्रवेश सिंह,रामशंकर दास, पंसस नवीन कुमार सिंह,रीता देवी, प्रतिनिधि अमित कुमार, सरपंच दयानंद झा आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवार्ड सचिव के लिए उम्मीवारी पेश करने पर किया मारपीट 
    Next Article 736.2 लीटर विदेशी शराब को किया गया विनष्ट

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.