Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अज्ञात वाहन से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।
    Uncategorized

    अज्ञात वाहन से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJanuary 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    छौड़ाही (बेगूसराय) : छौड़ाही ओपी क्षेत्र के बरदाहा गांव में दौलतपुर मालीपुर सड़क पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दौलतपुर मालीपुर पथ को जाम कर दिया।
    मृतक हमारी पंचायत के वार्ड नंबर 17 बरदाहा गांव निवासी 65 वर्षीय महेंद्र महतो के स्वजनों ने बताया कि महेंद्र महतो शनिवार सुबह 6:00 बजे के लगभग सो कर उठने के बाद दरवाजे पर निकले थे। कुछ देर बाद घर के 5 मीटर आगे सड़क किनारे महेंद्र महतो का सर कुचला शव सड़क पर पड़ा देख ग्रामीणों ने हल्ला मचाया। तब स्वजनों को घटना की जानकारी मिली। स्वजनों का कहना था कि मृतक प्रत्येक दिन सुबह उठने के बाद सड़क किनारे मूत्र त्याग करते थे। सुबह काफी घना कुहासा भी लगा हुआ था। आशंका है कि तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे मूत्र त्याग को बैठे महेंद्र महतो को ठोकर मार दिया। ठोकर से सड़क पर गिरने के क्रम में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चक्के से सर कुचल गया। जिस कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
    गांव के लोकप्रिय व्यक्ति के सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने की खबर से भारी संख्या में ग्रामीण जुट कर हंगामा करने लगे। वही स्वजनों चित्कार कर रहे थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने बरदाहा गांव में दौलतपुर मालीपुर सड़क पर अवरोधक रख सड़क जाम कर दिया। जिस कारण दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंसे रहे। ग्रामीणों की मांग थी कि मौत का कारण बना वाहन पुलिस तुरंत खोज कर चालक को गिरफ्तार करे एवं मृतक के स्वजनों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।
    दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी छौड़ाही विजय प्रकाश, जिला पार्षद प्रतिनिधि जय प्रकाश चौधरी बमबम , प्रखंड प्रमुख सतीश कुशवाहा, मुखिया उमेश शर्मा, भाजपा नेता रामकुमार वर्मा,छौड़ाही ओपी के एएसआई सुभाष सिंह आदि लोग कड़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा एवं मृतक के स्वजनों को विधि सम्मत मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दे 4 घंटे से चल रहे सड़क जाम को समाप्त करवाया।
    वहीं मुखिया प्रतिनिधि उमेश शर्मा ने तत्काल कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 4000 नगद मृतक के परिजनों को दिया।

    कहते हैं अधिकारी

    अंचलाधकारी विजय प्रकाश ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना के संबंध में आवेदन देने को कहा गया है। पुलिस भी यूडी केस दर्ज कर अपना काम कर रही है। मुआवजा संबंधी आवेदन पर जल्द ही जांच उपरांत विधिसम्मत कार्रवाई होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनता दरबार में 4 मामलों का किया गया निस्पादन ।
    Next Article बिजली चोरी करने के मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज ।

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.