Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस से देशी व विदेशी शराब बरामद।
    Uncategorized

    राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस से देशी व विदेशी शराब बरामद।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJanuary 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गढ़हरा/बरौनी(रवि शंकर झा) बिहार में शराबबंदी कानून के सख्ती से पालन के लिए पुलिस सतर्क है। शराब की खेप और तस्करों को पकड़ने के लिए प्रतिदिन छापेमारी की जा रही है। शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे छापेमारी अभियान में रेल पुलिस को लगातार सफलता हाथ लग रही है। उसी क्रम में शुक्रवार को भी पूर्व मध्य रेल अंतर्गत बरौनी रेलवे स्टेशन पर राउरकेला जयनगर एक्सप्रेस से जीआरपी बरौनी ने देशी व विदेशी शराब बरामद किया है। राजकीय रेल पुलिस बरौनी के पुलिस अवर निरीक्षक नितेश कुमार के द्वारा साथ बलों के सहयोग से शुक्रवार की सुबह 07 बजकर 5 मिनट पर बरौनी स्टेशन पर सभी आने-जाने वाली ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान प्लेटफार्म संख्या-8 पर खड़ी गाड़ी संख्या-18605 राउरकेला जयनगर एक्सप्रेस के साधारण बोगी डी-2 से लगभग 36.150 लीटर की मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद हुआ। जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि डी-2 बोगी के शौचालय के पास से लावारिस हालत में रखा हुआ एक बोरा व एक बैग बरामद किया गया। उक्त बोगी के यात्रियों से तीनों बैग के बारे में पूछे जाने पर किसी ने अपना बैग होना नही बताया। दोनों बरामद बोरा व बैग को ट्रैन से उतारकर प्लेटफॉर्म संख्या-8 पर नियमानुसार तलाशी लेंने पर उसके अंदर से 74 बोतल देशी व 19 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ। उक्त संबंध में रेल थानाध्यक्ष ने कहा कि रेल थाना बरौनी में कांड संख्या-27/22 व धारा-30(क) बिहार मद्दय निषेध एवं उत्पाद(संशोधित) अधिनियम 2018 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुआ जीर्णोद्धार काम को ग्रामीणों ने रोका धटिया किस्म का सामग्री देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा
    Next Article गणतंत्र दिवस को लेकर कुंडहित प्रखंड सभागार में बीडीओ श्रीमान मरांडी के अध्यक्षता में हुई बैठक

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.