Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा:पेट्रोल सब्सिडी योजना का लाभ प्राप्त करने को लेकर दी गई जानकारी
    Breaking News झारखंड

    जामताड़ा:पेट्रोल सब्सिडी योजना का लाभ प्राप्त करने को लेकर दी गई जानकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेट्रोल सब्सिडी योजना का लाभ प्राप्त करने को लेकर दी गई जानकारी

    झारखण्ड सरकार के पेट्रोल सब्सिडी योजना के तहत् जामताड़ा जिलान्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना योजना से आच्छादित सभी राशन कार्डधारियों को दो पहिया वाहन में उपयोग हेतु पेट्रोल सब्सिडी योजना से आच्छादित किया जाना है, जिसका विधिवत शुभारंभ दिनांक 26.01.2022 से माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार के द्वारा किया जाएगा।

    उक्त आलोक में जामताड़ा जिलान्तर्गत सभी लाल कार्डधारी (पीएचएच) पीला कार्डधारी (एएवाई) एवं हरा राशन कार्डधारी (ग्रीन) लाभुकों को इस योजना का लाभ हेतु आवेदक ऑन-लाईन/मोबाईल ऐप के माघ्यम से आवेदन करेंगे, जिसकी अर्हता एवं प्रक्रिया निम्न प्रकार हैः-

    1. आवेदक को राज्य के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना योजना का राशनकार्डधारी होना चाहिए।

    2. राशनकार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का वेरिफाइड आधार संख्या अंकित होना चाहिए।

    3. आवेदक के आधार से लिंक्ड बैंक खाता संख्या एवं मोबाईल संख्या अद्यतन होना चाहिए।

    4. आवेदक के दो- पहिया, वाहन का निबंधन आवेदक के नाम से होना चाहिए।

    5. आवेदक का दो-पहिया वाहन, का निबंधन झारखण्ड राज्य में होना चाहिए।

    6. आवेदक jsfss.jharkhand.gov.in के वेबसाईट पर Cardholder Login पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    7. आवेदक को अपना राशन कार्ड एवं आधार संख्या डालना होगा, जिसके उपरांत उनके आधार सीडेड मोबाईल संख्या पर ओटीपी जायेगा।

    8. ओटीपी वेरिफिकेशन के उपरांत आवेदक राशन कार्ड में अपना नाम सिलेक्ट कर वाहन संख्या एवं ड्राइविंग लाइसेंस संख्या डालेंगे।

    आवेदक ऑनलाइन आवेदन, स्वंय, अथवा साईबर कैफे या संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड आपूर्ति कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुलायम की छोटी बहू का अखिलेश को बड़ा झटका, अपर्णा यादव हुईं बीजेपी में शामिल
    Next Article 15 से 18 वर्ष के छात्र छात्राओं को टीकाकरण हेतु जिले के उच्च विद्यालयों में आगामी 24 जनवरी तक विशेष अभियान के तहत कैंप लगाकर किया जाएगा टीकाकरण

    Related Posts

    जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद नदी के अवैध बालू के इस्तेमाल से करोड़ों रूपए की लागत से बन रहे सड़क का हो रहा है ढलाई

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद नदी के अवैध बालू के इस्तेमाल से करोड़ों रूपए की लागत से बन रहे सड़क का हो रहा है ढलाई

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.