Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » DDMA का आदेश, दिल्ली के सभी निजी दफ्तर होंगे बंद
    Breaking News Headlines

    DDMA का आदेश, दिल्ली के सभी निजी दफ्तर होंगे बंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले हर दिन तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. दिल्ली में रोजाना 20 हजार से ज्यादा मामले रिपोर्ट किये जा रहे हैं. दिल्ली में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए नाइट कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गई थी. सोमवार को DDMA की बैठक में दिल्ली में पाबंदियों को और कड़ा करने का फैसला लिया गया. दिल्ली के सभी निजी दफ्तरों को बंद रखने का फैसला लिया गया है.

    दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी का ने ये आदेश जारी किया है. इस आदेश के अनुसार केवल जिनको छूट है वही निजी दफ्तर खुल सकेंगे. यानी दिल्ली के बाकी सब निजी दफ़्तर के कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे. अभी निजी दफ़्तर 50% क्षमता पर चल रहे थे, 50% कर्मचारी घर से काम कर रहे थे.
    अब छूट प्राप्ट श्रेणी के निजी दफ़्तर छोड़ बाकी सभी दफ़्तर बंद रहेंगे और सभी कर्मचारी घर से ही काम करेंगे. वहीं दिल्ली में सभी रेस्टोरेंट और बार भी बंद कर दिए गए हैं. सिर्फ़ रेस्टोरेंट्स से फ़ूड आइटम की होम डिलीवरी और टेकअवे की सुविधा रहेगी.

    बता दें कि दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 19166 नए मामले सामने आए. वहीं 14076 मरीजों को छुट्टी दी गई, जबकि 17 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया. दिल्ली में अभी तक 15,68,896 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 14,77,913 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 25177 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया. दिल्ली में कोरोना से मृत्यु दर घटकर 1.60 फीसदी रही.

    सोमवार को कोरोना की संक्रमण दर बढ़कर 25 फीसदी तक पहुंच गई. यानी दिल्ली में जांच कराने वाले हर चौथे व्यक्ति की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. सोमवार को कोरोना संक्रमित 17 मरीजों की मौत हो गई. वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 66 हजार के करीब पहुंच गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान में आज लागू होंगी नई पाबंदियां, रात 8 बजे बंद होंगी दुकानें, रविवार को रहेगा कर्फ्यू
    Next Article तीसरे टेस्ट के पहले विराट कोहली ने राहुल की कप्तानी पर कही बड़ी बात, पंत की खराब बल्लेबाजी पर यह बोले

    Related Posts

    ₹1.39 करोड़ के भूमिगत Work Order पर सवाल, तुरामडीह खान प्रबंधन की कार्यशैली जांच के घेरे में

    September 13, 2026

    गैस पाइपलाइन के बाद सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल, जांच की मांग

    September 13, 2026

    पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर भाजपा चलाएगी एक माह का अभियान

    September 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में कथित अनियमितता मामला, झामुमों के दिग्गज नेता मनोज चंद्रा की पहल का ग्रामीणों ने किया स्वागत

    सेवा विस्तार खत्म, फिर भी काम कर रहे रेंजर-एसीएफ ! चतरा मामले में पीसीसीएफ ने मांगा जवाब

    खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव, ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार

    चार पुनर्वास स्थलों पर समस्याओं का अंबार, विस्थापित बोले- अब आश्वासन नहीं समाधान चाहिए

    हादसों का दिन रहा रविवार: साकची में टोटो-स्कूटी की टक्कर, एग्रिको में बाप-बेटे की मौत

    विनायक बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का दिनेश कुमार व अमित अग्रवाल ने किया उद्घाटन

    भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता के लिए एकजुटता जरूरी

    बजरंगी बगान में बस्ती उत्थान समिति का गठन, नवीन कुमार बने अध्यक्ष

    ₹1.39 करोड़ के भूमिगत Work Order पर सवाल, तुरामडीह खान प्रबंधन की कार्यशैली जांच के घेरे में

    गैस पाइपलाइन के बाद सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल, जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.