Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अवैध कार्य के मामले में जेसीबी मशीन को पुलिस ने किया जप्त
    Breaking News अपराध झारखंड

    अवैध कार्य के मामले में जेसीबी मशीन को पुलिस ने किया जप्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला- खरसवां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के खीरी गांव में एक जेसीबी मशीन को पुलिस द्वारा जप्त किया गया. वहीं जेसीबी जप्त कर जेसीबी मशीन के मालिक दुर्गाचरण महतो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि पूर्व में खनन विभाग की टीम द्वारा जप्त किए गए अवैध बालू को बेचने के आरोप में यह कार्रवाई ईचागढ़ पुलिस ने की है. जब्त जेसीबी ईचागढ़ थाना क्षेत्र के ही जारगोडीह गांव निवासी दुर्गा चरण महतो का है.
    इस संबंध में जानकारी देते हुए ईचागढ़ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया, कि खीरी गांव में कुछ दिन पहले प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन एवं भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध बालू को सीज किया गया था. अवैध बालू को सीज करने के बाद उसे खीरी गांव में विधिवत कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद रखा गया था, लेकिन, सीज किए गए स्थल से ही उक्त बालू को जेसीबी लगाकर हाइवा से रातोंरात बेच दिया गया. इसी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के निर्देश पर सीज किये गए अवैध बालू को बेचने और सीज बालू लोड कर रहे जेसीबी को जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में ईचागढ़ थाना में कांड संख्या 01/22 दर्ज किया गया है, और एक जेसीबी जब्त किया गया है. वही जेसीबी मालिक दुर्गा चरण महतो पर मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया, कि जब्त जेसीबी को ईचागढ़ थाने में रखा गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रक मालिक अखिलेश कुमार को दस टन सरिया के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article विधायक सरयू राय के नेतृत्व में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.