Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विद्वेष और निहित स्वार्थ के चलते समाप्त की गई है जेएसआरए की मान्यता : दिवाकर सिंह
    Breaking News Headlines खेल झारखंड राजनीति

    विद्वेष और निहित स्वार्थ के चलते समाप्त की गई है जेएसआरए की मान्यता : दिवाकर सिंह

    News DeskBy News DeskJanuary 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विद्वेष और निहित स्वार्थ के चलते समाप्त की गई है जेएसआरए की मान्यता : दिवाकर सिंह

    जमशेदपुर। झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन (जेएसआरए) ने झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा जेएसआरए की मान्यता समाप्त किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे असंवैधानिक बताया है। जेएसआरए के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि उन्हें विभिन्न माध्यमों से इस बात की जानकारी मिली है कि झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सेक्रेट्री जनरल ने गत 30 दिसंबर को एक पत्र जारी कर उनकी मान्यता असंबद्ध यानि खत्म कर दी है। जिसको लेकर दिवाकर सिंह ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सेक्रेट्री जनरल का यह कदम अनुचित है, क्योंकि मान्यता असंबद्ध करने के संबंध में कार्रवाई से पूर्व न तो उन्हें कोई शो कॉज नोटिस दिया गया और न ही आज तक इस संबंध में कोई पत्र दिया गया है। सर्किट हाउस एरिया स्थित राइफल क्लब परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि उनकी संस्था झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन (जेएसआरए) नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) नई दिल्ली से संबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि संविधान में झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन को यह अधिकार नहीं दिया गया है कि वह मान्यता असंबद्ध कर सके। इसके बावजूद कार्रवाई की गई है, जो अनुचित के साथ ही पूरी तरह असंवैधानिक है। उन्होंने बताया कि कोई भी कार्रवाई करने की एक प्रक्रिया होती है, जिसका झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन ने पालन नहीं किया। कार्रवाई से पूर्व नोटिस जारी करते हुए पूरी जानकारी ली जाती है। इस संबंध में यह प्रक्रिया नहीं अपनाए जाने से स्पष्ट है कि झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन ने किसी विद्वेष और निहित स्वार्थ के चलते यह कदम उठाया है। उन्होंने झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव गलत ढंग से किया गया, जबकि 19 दिसंबर 2021 को धनबाद में संपन्न हुए एजीएम में चुनाव हुए ही नहीं। आब्जर्बर की देखरेख में आपसी सहमति से कमिटी का गठन किया गया। जेएसआरए के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों से इस मसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह करते हुए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन, नेशनल राइफल एसोसिएशन, खेल विभाग झारखंड व झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन को पत्र लिखकर वास्तविक स्थिति से अवगत कराया है। प्रेसवार्ता के दौरान जेएसआरए के सेक्रेट्री जनरल उत्तम चांद के अलावा कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनुआ में भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हुए हमले पर भाजपा आक्रोशित, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा प्रदेश में जंगलराज का आगमन
    Next Article गृह विभाग के एक आदेश से मुख्यमंत्री का बेगूसराय कार्यक्रम स्थगित हो गया है ।

    Related Posts

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    May 19, 2026

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.