Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीसी साहब !भीड़भाड़ वाली जगहों पर तत्काल नियंत्रण की जरूरत
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा संपादकीय संवाद विशेष

    डीसी साहब !भीड़भाड़ वाली जगहों पर तत्काल नियंत्रण की जरूरत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 1, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डीसी साहब !भीड़भाड़ वाली जगहों पर तत्काल नियंत्रण की जरूरत

    देवानंद सिंह

    डरा रहा कोरोनाःहर कोई नए साल, जन्मदिन और अन्य अवसरों के जश्न का हिस्सा बनना चाहता है। ध्यान रखें कि नया संस्करण ( ओमिक्रॉन) तेजी से फैल रहा है और इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
    गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर उनसे स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे की तत्काल जांच करने को कहा है
    जमशेदपुर सावधान !डरा रहा कोरोना कोरोना गाइडलाइंस का करें पालन,जमशेदपुर में नहीं थम रहा है कोरोना का कहर, आज 123केस मिलने के बाद डीसी साहब !भीड़भाड़ वाली जगहों पर तत्काल नियंत्रण की जरूरत है
    पिछले चार दिनों में 282 कोरोना के केस जिले में आए है, प्रशासन लगातार भीड़भाड़ वाले इलाको में कोरोना गाईडलाइन की चेकिंग कर रही है कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
    जिस तरह प्रतिदिन ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते जा रहे हैं, उसने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। जो स्थिति बन रही है, उससे तो यही आभास हो रहा है कि आने वाले दिनों की स्थिति भयावह हो सकती है, इसीलिए संबंधित तंत्र को तत्काल एहतियाती कदम उठाने होंगे। भीड़भाड़ वाले जगहों के खिलाफ तत्काल आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है, जिससे ओमिक्रॉन कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
    मैंने पूर्व में भी इस और जिला प्रशासन को आगाह किया था
    इसके लिए सबसे जरूरी होगा कि राजनीतिक दलों को भी पुलिस, प्रशासन को सहयोग करना होगा। अक्सर, देखने को मिलता है कि जब भी पुलिस, प्रशासनिक अमला व स्वास्थ्य विभाग एहतियाती कदम उठाता है तो राजनीतिक दल टांग अड़ाने लगते हैं। यह जानते हुए कि थोड़ी सी लापरवाही के घातक परिणाम हो सकते हैं। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में सार्थक परिणाम देखने को मिले थे, कोरोना ओमिक्रॉन से निपटने को लेकर भी ऐसे ही सार्थक परिणामों की आवश्यकता है, लिहाजा सभी राजनीतिक दल के नेताओं से अपील है कि जिला प्रशासन,पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व टाटा स्टील को मोहरा न बनाया जाए। इससे राजनीति तो होगी, पर ओमिक्रॉन पर नियंत्रण पाने में सफलता नहीं मिल पाएगी। इसीलिए जरूरी है कि जिला प्रशासन,पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व टाटा स्टील का हर संभव सहयोग किया जाए। अधिकारी अपने विवेक से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उचित कदम उठा रहे हैं तो उनके निर्णय का विरोध न किया जाए। कुल मिलाकर बात यह है कि अगर, कोरोना ओमिक्रॉन के कहर से जमशेदपुर को बचाना है तो पिकनिक स्पॉट, जैसे जुबली पार्क, डिमना लेक के साथ-साथ शहर के मॉल और बाजारों पर तत्काल शिकंजा कसने की जरूरत है। इसके अलावा सभी बाजारों में जुट रही भीड़ पर भी तत्काल रोक लगाने की जरूरत है। वहीं, स्कूलों की भी समीक्षा करने की जरूरत है, जिससे कि बच्चों को ओमिक्रॉन के खतरे से बचाया जा सके।

    बहरहाल जिला प्रशासन ने अपनी ओर से पूरी तैयारी की है परंतु इस महामारी से निपटने के लिए हम सबको नैतिक समर्थन जिला प्रशासन को देना होगा हम सबको सावधान रहने की जरूरत भी है जिला प्रशासन को अगर नैतिक समर्थन मिलता है तो पूर्व की भांति एक बार फिर इस महामारी पर अंकुश लगाने में प्रशासन कामयाब होगा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा कार्यकर्ताओं का बूथ स्तरीय वनभोज कल सिदगोड़ा में, सूर्य मंदिर के पिकनिक स्पॉट पर होगा टिफिन वनभोज का आयोजन
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर काली मंदिर पारडीह में आयोजित श्री श्री नवचंडी महायज्ञ और रुद्राभिषेक अनुष्ठान के कार्यक्रम में हुए शामिल

    Related Posts

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    June 18, 2026

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    June 18, 2026

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम समझौता: राहत और चुनौतियां

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.