Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बार एसोसिएशनो से दक्ष और अनुभवी अधिवक्ताओं को पूर्व की तरह पी पी, ए पी पी बनाया जाय: राजेश शुक्ल
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    बार एसोसिएशनो से दक्ष और अनुभवी अधिवक्ताओं को पूर्व की तरह पी पी, ए पी पी बनाया जाय: राजेश शुक्ल

    News DeskBy News DeskDecember 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बार एसोसिएशनो से दक्ष और अनुभवी अधिवक्ताओं को पूर्व की तरह पी पी, ए पी पी बनाया जाय: राजेश शुक्ल

    अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी अधिवक्ता कल्याण की योजनाओं में राज्य सरकार निधि का आवंटन करे

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को ई मेल भेजकर राज्य में पूर्व की तरह ही लोक अभियोजक और अपर लोक अभियोजक राज्य के सभी बार एसोसिएशन के अनुभवी और दक्ष अधिवक्ताओं के बीच से बनाने का आग्रह किया है।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने मुख्यमंत्री को लिखा है कि पूर्व में ऐसी व्यवस्था थी जिसे मधु कोड़ा सरकार ने इसे समाप्त कर दिया ,उसके बाद आज तक पुनः वह व्यवस्था बहाल नही हो पाया। जिससे अधिवक्ताओं में असंतोष व्याप्त है।

    श्री शुक्ल ने लिखा है कि पूर्व की रघुवर दास सरकार ने इस पर कदम बढ़ाया था लेकिन वह मूर्त रूप नही ले पाया। बिहार और अन्य राज्यों में कैडर के साथ अधिवक्ताओं के बीच से भी लोक अभियोजक और अपर लोक अभियोजक बनाने का प्रावधान है लेकिन झारखंड में इसे प्रभावी नही बनाया जा रहा है। पूर्व की सरकारों ने 50 प्रतिशत पी पी ,ए पी पी बार एसोसिएशन से बनाने पर सहमति जताई थी। वह भी धरातल पर नही उतर पाया।

    श्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री को भेजे ई मेल में लिखा है कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी अधिवक्ताओं को सरकार से कोई मदद नही मिल पाई जबकि दूसरे राज्यों में वहा कि सरकारों ने कई प्रकार से मदद किया।

    श्री शुक्ल ने लिखा है कि राजस्थान में राज्य सरकार ने अधिवक्ता निवास बनाने में जहाँ आर्थिक रूप से सहयोग कराया ,वही दिल्ली, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, गुजरात मे अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने में वहा की सरकारों ने सहयोग दिया , बजटीय प्रावधान स्थापित किया। झारखंड में भी झारखंड स्टेट बार कौंसिल ने मुख्यमंत्री को बजटीय प्रावधान के लिए पूर्व में ज्ञापन सौंपा था। जिसमे एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की भी मांग शामिल थी लेकिन सरकार ने अभी कोई निर्णय नही लिया है जिससे झारखंड में अधिवक्ताओं में असंतोष है।

    श्री शुक्ल ने लिखा है कि अधिवक्ता कठिन से कठिन परिस्थितियों में हर चुनौती का सामना करते हुए भी अपने दायित्व का निर्वहन करते रहे है। राष्ट्रहित में लोंगो को सजग करने और कानूनी रूप से जागरूक बनाने का भी काम अधिवक्ता करते है। लेकिन सरकार का सकारात्मक रुख नही रहने से उन्हें वह मदद नही मिल पाता है जिसके वे हकदार है। इसलिए राज्य सरकार को अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट के प्रावधान बनाना चाहिए ताकि अन्य राज्यों की तरह झारखंड भी अधिवक्ताओं के हित प्रति सजग राज्य की भूमिका में रहे।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि जल्द ही कौंसिल के सदस्य मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मिलकर इन सारे बिंदुओं से अवगत कराते हुए सभी मांगो को पुनः रखेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझोलाछाप डॉक्टरों की लिस्ट उपायुक्त को सौंपा आई एम ए
    Next Article मुड़ाबेड़िया पंचायत को बीडीओ ने कहा ऐतिहासिक पंचायत, कहा जल्द होगा फर्जी पेंशन का जांच, होगी कार्रवाई

    Related Posts

    केंद्र पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, एमएमडीआर और सुरक्षा फंड पर भाजपा का पलटवार

    September 12, 2026

    बाबा गरीबनाथ परिसर में गणेश मेले की तैयारी अंतिम चरण में

    September 12, 2026

    पटना के आदेशानुसार मंसूरचक में रोगी कल्याण समिति का बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केंद्र पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, एमएमडीआर और सुरक्षा फंड पर भाजपा का पलटवार

    बाबा गरीबनाथ परिसर में गणेश मेले की तैयारी अंतिम चरण में

    पटना के आदेशानुसार मंसूरचक में रोगी कल्याण समिति का बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर

    तीज व्रत: श्रद्धा, भक्ति, प्रेम और समर्पण का अद्भुत प्रतीक

    पुलिस पर पथराव मामले में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    आदिवासी शमशान भूमि पर कचड़े की अंबार होने से झामुमो महिला नेत्री बाली मार्डी ने जताया आक्रोश

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    मतदाता सूची में विदेशी नागरिकों के नाम, लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल

    नशे के सौदागरों पर शिकंजा: विरार में 17 हजार के ‘गांजा’ के साथ 18 साल का मुन्ना भाई गिरफ्तार!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.