Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका, कमिंस एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट से बाहर, स्मिथ बने कप्तान
    Breaking News Headlines

    ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका, कमिंस एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट से बाहर, स्मिथ बने कप्तान

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गुरुवार (16 दिसंबर) से एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड ओवल खेला जाएगा. उसके पहले कंगारू टीम को जबरदस्त झटका लगा है. कप्तान पैट कमिंस एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे. उनकी जगह स्टीव स्मिथ टीम की कप्तानी संभालेंगे. पहले टेस्ट मैच में 154 रनों की पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड को टीम का उप कप्तान बनाया गया है.

    पैट कमिंस बुधवार शाम एडिलेड के एक रेस्तरां में खाना खाने गए थे जहां वह कोविड संक्रमित एक व्यक्ति के करीबी संपर्क में आ गए. कमिंस तुरंत उस रेस्तरां से निकल गए और उनका कोविड-19 टेस्ट हुआ. आरटीपीसीआर टेस्ट में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई हालांकि उन्हें हेल्थ प्रोटोकॉल के तहत 7 दिनों के लिए पृथकवास में रहना होगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उम्मीद जताई है कि कमिंस बॉ़क्सिंग डे पर होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले टीम से जुड़ जाएंगे.

    मिचेल स्टार्क और नाथन लायन भी उसी रेस्तरां में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने एक अलग आउटडोर टेबल पर खाना खाया. इस वजह से दोनों खिलाड़ी दूसरे टेस्ट खेल रहे हैं. वहीं स्टीव स्मिथ 2018 में केप टाउन टेस्ट के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व करेंगे. क्वींसलैंड के तेज गेंदबाज माइकल नेसर एडिलेड टेस्ट में डेब्यू करने जा रहे हैं. इस खिलाड़ी ने पिछले हफ्ते इंग्लैंड लायंस के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ए के लिए सात विकेट लिए थे. जोश हेजलवुड पहले ही साइड स्ट्रेन के कारण इस टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं है. उनकी जगह झाय रिचर्डसन खेल रहे हैं.

    दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम:

    डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और झाय रिचर्डसन.

    इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), हसीब हमीद, जैक लीच, डेविड मलान, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयमुना एक्सप्रेस-वे पर अगले दो महीनों के लिए स्पीड लिमिट कम की गई
    Next Article दिल्ली सरकार 1 जनवरी 2022 से 10 साल पुराने डीजल वाहनों का रजिस्ट्रेशन कैंसल करेगी

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.