Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रूसी राष्ट्रपति को कड़े प्रतिबंधों की धमकी दे रहे थे बाइडन, लेकिन माइक ऑन करना ही भूल गए
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    रूसी राष्ट्रपति को कड़े प्रतिबंधों की धमकी दे रहे थे बाइडन, लेकिन माइक ऑन करना ही भूल गए

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन. यूक्रेन विवाद के बीच अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने मंगलवार को वर्चुअल मीटिंग की. इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन समेत अफगानिस्तान के मुद्दों पर बातचीत की. बाइडन ने यूक्रेन विवाद को लेकर रूसी राष्ट्रपति को कड़े से कड़े प्रतिबंध लगाने की धमकी भी दी. हालांकि, इस दौरान खुद बाइडन को शर्मिंदगी से गुजरना पड़ा. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन काफी देर तक अपना माइक ही ऑन करना भूल गए थे.पुतिन के साथ वर्चुअल मीटिंग की शुरुआत होते ही बाइडन ने मुस्कुराते हुए पुतिन को हैलो कहा. मगर पुतिन शांत बैठे रहे. कुछ देर बातचीत के बाद बाइडन को अहसास हुआ कि उन्होंने अपना माइक्रोफन ऑन ही नहीं किया है. इसके तुरंत बाद उन्होंने माइक ऑन कर लिया और बातचीत को आगे बढ़ाया. जून में हुए जिनेवा समिट के बाद बाइडन-पुतिन की ये दूसरी बार बातचीत थी. बाइडन-पुतिन के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शाम 6 बजकर 8 मिनट पर शुरू हुई और ये 8 बजकर 10 मिनट तक चली.
    दरअसल, यूक्रेन और पश्चिमी देशों के अधिकारी चिंतित हैं कि यूक्रेन के पास रूस द्वारा सैन्य जमावड़ा बढ़ाने से मॉस्को ने अपने पड़ोसी पर आक्रमण करने की योजना का संकेत दिया है. हालांकि, रूस ने कहा कि उसका ऐसा कोई इरादा नहीं है और उसने यूक्रेन और उसके पश्चिमी समर्थक देशों पर अपने कथित आक्रामक मंसूबे को छिपाते हुए बेबुनियाद दावा करने का आरोप लगाया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्कूल के प्रिंसिपल समेत 4 शिक्षकों ने किया छात्रा से गैंगरेप
    Next Article एलन मस्‍क का दावा- साल 2022 में इंसानों में लगाएंगे चिप

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.