Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » योगी सरकार का बड़ा ऐलान: यूपी के हर गांव-शहर में रोजाना 24 घंटे मिलेगी बिजली
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    योगी सरकार का बड़ा ऐलान: यूपी के हर गांव-शहर में रोजाना 24 घंटे मिलेगी बिजली

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गांवों में बिजली को लेकर बड़ा फैसला किया है. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इसी माह से प्रदेश सरकार हर गांव और शहर को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करेगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली आपूर्ति में व्यापक सुधार हुआ है और अब से गांवों को 24 घंटे बिजली मिलेगी. जबकि पहले गांवों में 16 से 18 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही थी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस महीने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों लगातार 24 घंटे बिजली मुहैया कराएगी.

    मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां इंदिरा प्रतिष्ठान में आयोजित प्रधानमंत्री के गति शक्ति मास्टर प्लान नार्थ सम्मेलन में ऐलान करते हुए कहा कि यूपी के गांवों को अब से 24 घंटे बिजली की सप्लाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पीएम गति शक्ति योजना बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का माध्यम बन रही है. अब तक जो भी ढांचागत विकास कार्य होता था, वह बहुत ही धीमी गति से चलता था. लेकिन राज्य में सरकार ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बावजूद विकास कार्यों को रुकने नहीं दिया और राज्य में विकास लगातार जारी रहा. उन्होंने कहा कि पीएम गति शक्ति के माध्यम से ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे विषम परिस्थितियों के बावजूद इसे रिकॉर्ड समय में बनाने में सफलता मिली है और राज्य सरकार ने इसका उद्घाटन कर दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिजली क्षेत्रक्ष में कई तरह के कार्य कर रही है और इसका जनता को लाभ मिल रहा है.
    सीएम योगी ने कहा कि आजादी से लेकर 2017 तक राज्य में सिर्फ डेढ़ एक्सप्रेस-वे बनाए गए और राज्य में बीजेपी सरकार आने के बाद महज पौने पांच साल में छह एक्सप्रेस-वे बनाए जा रहे हैं. जहां राज्य की 24 से 25 करोड़ की आबादी के लिए सिर्फ दो एयरपोर्ट थे, वहीं अब राज्य में नौ हवाई अड्डे शुरू हो गए हैं और 11 हवाई अड्डों के निर्माण का काम चल रहा है. सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की एक बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में प्रगति कर रहा है

    सीएम योगी ने कहा कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के एक साल के भीतर राज्य में पहला इन्वेस्टर्स समिट आयोजित किया गया और इसमें पांच लाख करोड़ रुपए के प्रस्ताव मिले. जबकि इसमें से तीन लाख करोड़ के प्रस्ताव धरातल पर उतर रहे हैं और इन योजनाओं के शुरू होने के बाद राज्य की तस्वीर बदल जाएगी. सीएम योगी ने कहा कि 2023 तक उत्तर प्रदेश में पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे और ये देश का पहला राज्य होगा, जहां पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूक्रेन पर सैन्य हमला करने की तैयारी में रूस, अमेरिका का दावा
    Next Article आखिर छात्रा की मौत का जिम्मेदार कौन ?

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.