Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महंगाई पर चर्चा की मांग कर रहे कांग्रेस व अन्य विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा से वाकआउट किया
    Breaking News राजनीति राष्ट्रीय

    महंगाई पर चर्चा की मांग कर रहे कांग्रेस व अन्य विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा से वाकआउट किया

    News DeskBy News DeskDecember 2, 2021No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महंगाई पर चर्चा की मांग कर रहे कांग्रेस व अन्य विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा से वाकआउट किया

    नयी दिल्ली: महंगाई और किसानों के मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा से वाकआउट किया।

    उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने महंगाई का जिक्र करते हुए इस पर चर्चा कराने की मांग की। लेकिन उपसभापति हरिवंश ने उनकी इस मांग को स्वीकार नहीं किया और कहा कि यह समय प्रश्नकाल का है जिसमें सदस्य अपने पूरक सवाल पूछते हैं।

    अपनी मांग स्वीकार नहीं किए जाने के बाद सबसे पहले कांग्रेस के सदस्यों ने वाकआउट किया। उसके कुछ देर बाद कई अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने भी सदन से वाकआउट किया।

    प्रश्नकाल में ही विपक्ष के कुछ सदस्यों ने व्यवस्था के प्रश्न के तहत कोई मुद्दा उठाने का प्रयास किया। उस समय कई सदस्य 12 सदस्यों के निलंबन सहित विभिन्न मुद्दों पर हंगामा कर रहे थे।

    लेकिन उपसभापति ने इसकी अनुमति नहीं दी और कहा कि प्रश्नकाल में आमतौर पर व्यवस्था के प्रश्न के तहत कोई मुद्दा उठाने को मंजूरी नहीं दी जाती

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री सूरज कुमार द्वारा सहकारिता विभाग की समीक्षात्मक बैठक
    Next Article सरकार ने दी चेतावनी कोरोना Omicron वैरिएंट ने दी भारत में दस्तक, कर्नाटक में मिले दो संक्रमित,

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.