Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साउथ अफ्रीका में Covid-19 के नए वैरिएंट से दहशत, खतरे में भारत का दौरा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    साउथ अफ्रीका में Covid-19 के नए वैरिएंट से दहशत, खतरे में भारत का दौरा

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कानपुर. दक्षिण अफ्रीका में दहशत पैदा करने वाले कोविड-19 के नए स्वरूप के कारण भारत के अगले महीने के दौरे को लेकर चिंता पैदा हो गयी है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के अनुसार इस मामले में कोई भी फैसला सरकार की सलाह पर आधारित होगा. भारत ए टीम ब्लोमफोंटेन में तीन अनधिकृत टेस्ट मैच खेलने के लिए अभी दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर है जिसे अनिश्चित परिस्थितियों में बीच में ही रद्द किया जा सकता है क्योंकि विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी अभी दक्षिण अफ्रीका से बाहर निकलना चाहते हैं.

    खराब मौसम के कारण पहला मैच शुक्रवार को ड्रॉ छूटा जबकि दूसरा मैच 29 नवंबर से खेला जाएगा. टीम अभी बायो बबल (जैव सुरक्षित वातावरण) में है और मैच दर्शकों के बिना खेले जा रहे हैं. भारत की सीनियर टीम को 17 दिसंबर से शुरू होने वाले अपने लगभग सात सप्ताह के दौरे में तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं. ये मैच चार स्थानों जोहानिसबर्ग, सेंचुरियन, पार्ल और केपटाउन में खेले जाएंगे.
    बीसीसीआई के सूत्रों ने शुक्रवार को कहा, ‘अभी इंतजार करिए. हम सरकार की सलाह पर अमल करेंगे.’ विदेश मंत्रालय से जब दौरे और नए स्वरूप के सामने आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘यह हमारे स्वास्थ्य अधिकारियों और नागरिक उड्डयन अधिकारियों के लिए एक और मसला है. यह परिस्थितियों पर आधारित है.’ दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी हिस्से में मामले बढ़ रहे हैं और टेस्ट श्रृंखला के कम से कम दो स्थलों जोहानिसबर्ग और प्रिटोरिया (सेंचुरियन के करीब) में इस नए स्वरूप की चपेट में आ सकते हैं.

    बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, ‘देखिए जब तक हमें क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) से वहां की स्थिति का पता नहीं चल जाता तब तक हम अपने अगले कदम के बारे में नहीं बता पाएंगे. वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार भारतीय टीम को मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला समाप्त होने के बाद आठ या नौ दिसंबर को रवाना होना है.’ दौरा भले ही अभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से होने की बात की जा रही है लेकिन बीसीसीआई अगले कुछ दिनों में सीएसए से नए प्रकार बी.1.1.529 के बारे में बात कर सकता है जिसने पूरी दुनिया को सतर्क कर दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना के आज आए 8 हजार से ज्यादा नए केस, पिछले 24 घंटे में 465 लोगों की गई जान
    Next Article दिल्‍ली: ओखला के पूर्व विधायक की गुंडागर्दी, मजदूरों को बीच सड़क बनाया मुर्गा

    Related Posts

    कॉलेज परिसर में करंट लगने से छात्र घायल, 5 लाख मुआवजे की मांग की

    August 8, 2026

    प्रधानाध्यापक पर छात्र का सिर फोड़ने का आरोप, तीन टांके लगने के बाद रुका खून

    August 8, 2026

    युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कॉलेज परिसर में करंट लगने से छात्र घायल, 5 लाख मुआवजे की मांग की

    प्रधानाध्यापक पर छात्र का सिर फोड़ने का आरोप, तीन टांके लगने के बाद रुका खून

    युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी पर छात्रों के समर्थन में उतरे सुदेश महतो, निष्पक्ष जांच की मांग

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.