Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस ने तृणमूल को बताया बीजेपी की प्रॉक्सी, कहा- हमें कमजोर करना है मकसद
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस ने तृणमूल को बताया बीजेपी की प्रॉक्सी, कहा- हमें कमजोर करना है मकसद

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कांग्रेस ने मेघालय में पार्टी के कई विधायकों के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की पृष्ठभूमि में गुरुवार को ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी पर तीखा प्रहार किया. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ऐसी पार्टियां भारतीय जनता पार्टी की प्रतिनिधि हैं और इनके षड्यंत्र का मकसद देश की सबसे पुरानी पार्टी को कमजोर एवं केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी को मजबूत करना है. मुख्य विपक्षी पार्टी ने यह भी कहा कि मेघालय में उसे बड़ा झटका जरूर लगा है, लेकिन वह और भी मजबूत बनकर उभरेगी.कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने चंडीगढ़ में कहा, बीजेपी निर्वाचित सरकारों को सत्ता से बाहर करने के लिए नोट की ताकत का इस्तेमाल करती रही है. उन्होंने देशभर में इसका प्रयोग किया. वे कई मामलों में सफल हुए जैसे कि कर्नाटक, गोवा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड में. राजस्थान में भी कोशिश की गयी. अरुणाचल प्रदेश में सफल कोशिश की गयी जहां विधानसभा की एक निजी होटल में बैठक हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि मेघालय में भी ऐसी कोशिशें की गईं. सुरजेवाला ने पूछा, इसलिए हम मोदी की आलोचना करते हैं. अगर आप (तृणमूल) भी ऐसी ही राजनीति करते हैं तो आप अलग कैसे हैं?पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, देश का कोई मुद्दा हो, चाहे वह चीन का मुद्दा हो, कृषि कानून का मुद्दा हो, महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा हो, इन पर लड़ाई कौन लड़ रहा है? कांग्रेस, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लड़ाई लड़ रहे हैं. अगर कोई चाहता है कि इन मुद्दों पर सवाल नहीं पूछे जाएं और बीजेपी को कटघरे में नहीं खड़ा किया जाए, तो उनके इस षड्यंत्र का एक ही मकसद है कि कांग्रेस को कमजोर करो और बीजेपी को मजबूत करो. तृणमूल यही कर रही है.वल्लभ ने आरोप लगाया, जो लोग यह काम कर रहे हैं कि उससे सिर्फ बीजेपी का फायदा हो रहा है. जो भी क्षेत्रीय दल ऐसा कर रहे हैं वे बीजेपी के प्रॉक्सी (प्रतिनिधि) हैं, बीजेपी के साथ खड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि जिनमें वैचारिक प्रतिबद्धता की कमी है, वही कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं. कांग्रेस के मेघालय प्रभारी मनीष चतरथ ने कहा कि अगर राज्य में पार्टी प्रभावहीन हो गई थी तो इसके लिए सिर्फ मुकुल संगमा जिम्मेदार हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस मेघालय में पहले से मजबूत होकर उभरेगी और जनता संगमा को सबक सिखाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकानपुट टेस्ट : आखिरी सत्र में श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा का जलवा, गिल का पचासा, भारत पहले दिन 258/4, न्यूजीलैंड पस्त
    Next Article एक तीर से दो निशाने साध गए पीएम मोदी…

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.