Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण सम्बंधित निष्पादित एवं लंबित वादों की जिलापदाधिकारी ने की समीक्षा
    Breaking News खबरें राज्य से बिहार बेगूसराय

    माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण सम्बंधित निष्पादित एवं लंबित वादों की जिलापदाधिकारी ने की समीक्षा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadNovember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार उप ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय : जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 के अंतर्गत बिहार माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली, 2012 के तहत गठित जिलास्तरीय माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण समिति की बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार सिन्हा, श्री कौशलेंद्र कुमार, श्री रामसुमरन झा एवं श्री घनश्याम चौरसिया आदि मौजूद थे।

    इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण तथा सुरक्षा एवं उनके हितार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के श्रेष्ठ रूप में क्रियान्वय़न हेतु प्रतिबद्ध है तथा इस हेतु सभी संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने जिले के सभी पांचों अनुमंडलों में अनुमंडलस्तरीय भऱण-पोषण अधिकरणों में प्राप्त वादों, निष्पादित वादों एवं लंबित वादों की समीक्षा की तथा लंबित मामलों को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि सभी अधिकरण वरिष्ठ नागरिकों से प्राप्त परिवादों को संवेदनशीलता के साथ निष्पादित करने के साथ ही नियमित रूप से प्राप्त वादों की स्थिति की भी समीक्षा करें। इस दौरान उन्होंने सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को अनुमंडलीयस्तरीय अधिकरणों तथा जिलास्तरीय अधिकरणों के कार्यकलाप के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया।

    इससे पूर्व सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने बताया कि जिले के सभी अनुमंडलस्तरीय अधिकरणों में वर्तमान में कुल 61 वाद प्राप्त हुए जिसमें से 39 वाद प्रक्रियाधीन है जबकि जिलास्तरीय भरण-पोषण अधिकरण में कोई भी मामले लंबित नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला स्तरीय समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी ने दिए कई निर्देश
    Next Article कोरोना टीकाकरण में अव्वल रहने पर झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिला को मिला सम्मान

    Related Posts

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    June 18, 2026

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    June 18, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.