Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अविनाश की हत्या पर शोक
    Breaking News खबरें राज्य से बिहार बेगूसराय

    अविनाश की हत्या पर शोक

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadNovember 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रतन कुमार की रिपोर्ट

    खुटौना (मधुबनी) । बेनीपट्टी के युवा पत्रकार एवं आरटीआई कार्यकर्ता बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश की निर्मम हत्या से स्थानीय पत्रकारों एवं बुद्धिजीवियों में शोक एवं क्षोभ है । समाज के सभी वर्गों के लोगों ने इस हत्या पर शोक व्यक्त की है। सोमवार शाम स्थानीय प्रेस क्लब कार्यालय में पत्रकार रतन कुमार की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित हुई। बैठक में स्थानीय पत्रकारों ने स्व. पत्रकार को भावपूर्ण श्रंद्धाजलि दी। इस घटना को व्यवस्था द्वारा पत्रकारों की उपेक्षा का प्रतीक बताते वक्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। मोती लाल मुखिया, रमेश कुमार सिंह, बिंदेश्वर चौधरी, गोपाल कुमार नेगी, पंकज हरि तथा राजेश कुमार ने उस निर्भीक अविनाश झा की हत्या के लिए सरकार एवं पुलिस व्यवस्था को जिम्मेवार ठहराते प्रस्ताव पारित कर हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी तथा स्पीडी ट्रायल से उनकी फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की गयी। बैठक में दिवंगत पत्रकार के परिवार को सरकार से आर्थिक सहायता दिए जाने की भी मांग की गई। माकपा के स्थानीय नेता एवं खेमयू के राज्य कमिटी सदस्य उमेश घोष ने इस हत्या को प्रेस एवं नागरिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया और इसके लिए सरकार को जिम्मेवार ठहराया। साहित्यकार डॉ महेंद्र नारायण राम ने भी पत्रकार की हत्या पर शोक एवं क्षोभ व्यक्त किया । उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदो गिरफ्तार भेजे गए जेल
    Next Article पत्रकार बुद्धिनाथ झा उर्फ अभिनाश की निर्मम हत्या के विरोध में मधेपुरा के वेब पोर्टल पत्रकार की एक बैठक बुलाई गई!

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.