Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान का हिंदुओं को वीजा देने से इनकार
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान का हिंदुओं को वीजा देने से इनकार

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत में अलग-अलग सिख समूह ने दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग पर आरोप लगाया है कि पाकिस्तान उच्चायोग अक्सर उन हिंदुओं को वीजा देने से इनकार कर देता है जो सिख जत्थों के साथ पाकिस्तान की तीर्थ यात्रा के लिए अप्लाई करते हैं और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भाई मर्दाना यादगरी कीर्तन दरबार सोसाइटी के अध्यक्ष हरपाल सिंह भुल्लर ने शुक्रवार को कहा, ‘बड़ी संख्या में हिंदू अनुयायी पड़ोसी देश में अलग-अलग सिख तीर्थस्थल में पूजा करने के लिए पाकिस्तान में वीजा के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन दस्तावेज न होने की वजह से वो बेहद निराश हो जाते हैं.’भुल्लर ने कहा, ‘इस बार भी मैंने 16 हिंदुओं के वीजा के लिए आवेदन किया है, जो गुरु नानक देव की जयंती मनाने के लिए एक सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान जाने की इच्छा रखते हैं, लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि उन्हें वीजा दिया जाएगा.’ जत्थों को पाकिस्तान ले जाने वाले एक अन्य सिख समूह के नेता ने नाम न छापने की शर्त पर टीओआई को बताया, ‘जब उन्होंने दिल्ली में पाक उच्चायोग के अधिकारियों के सामने इस मुद्दे को उठाया, तो उन्होंने धमकी दी कि वो एक हिंदू आवेदक के वीजा के लिए दो सिख आवेदकों को वीजा देने से इनकार कर देंगे.’
    सूत्रों ने जानकारी दी है कि आगामी गुरु नानक जयंती समारोह के लिए पाकिस्तान में कुल 3,250 लोगों ने वीजा के लिए आवेदन किया है. हालांकि, प्रोटोकॉल समझौते के मुताबिक, केवल 2,500 वीजा जारी किए जाएंगे. सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से हिंदुओं और सिखों के बीच दरार पैदा करने का प्रयास करता रहा है क्योंकि उसने खालिस्तान आंदोलन को समर्थन दिया था, जिसका नेतृत्व मुट्ठी भर सिख आतंकवादियों द्वारा किया जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिकी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट से खुलासा: भारत से सटे विवादित इलाकों में गांव बसा रहा है चीन
    Next Article सरकार जनता को और राहत देने पर करे विचार

    Related Posts

    अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    August 16, 2026

    गालुडीह में 11 किलो गांजा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 16, 2026

    शिक्षण संस्थानों व रजक समाज ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

    August 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    गालुडीह में 11 किलो गांजा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

    शिक्षण संस्थानों व रजक समाज ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

    कांग्रेस कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों के त्याग को किया नमन

    खनन-खनिज अधिनियम के विरोध में आंदोलन की तैयारी, झामुमो ने केंद्र को दी चेतावनी

    स्वतंत्रता दिवस पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

    अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर नारायण आईटीआई में श्रद्धांजलि

    डिजिटल हुई रामगढ़िया सभा वेबसाइट लांच, मिलेगा इतिहास, वर्तमान और मेट्रिमोनियल 

    सोना देवी विश्वविद्यालय में उत्साह से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा- राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलें

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर नारायण प्राइवेट आईटीआई में ध्वजारोहण, ग्रामीण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.