Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड और बंगाल के बीच खेले गये फ्रेंडशिप मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट में झारखंड विजेता
    Breaking News खेल झारखंड

    झारखंड और बंगाल के बीच खेले गये फ्रेंडशिप मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट में झारखंड विजेता

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 1, 2021Updated:November 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड और बंगाल के बीच खेले गये फ्रेंडशिप मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट में झारखंड विजेता, बंगाल की टीम उपविजेता

    झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के तत्वावधान में दो-दिवसीय मार्शल आर्ट्स फ्रेंडशिप टूर्नामेंट का आयोजन सोमवार को संपन्न हुआ। टूर्नामेंट में झारखंड और बंगाल की टीमों के मध्य मैत्री मुकाबले आयोजित हुए जिसमें झारखंड की टीम विजेता रही। टेल्को के आदर्श मंडप में आयोजित उक्त टूर्नामेंट में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, आसनसोल, दुर्गापुर, उखरा, नेमतपुर और झारखंड की और से जमशेदपुर, रांची, गिरिडीह, जामताड़ा सहित विभिन्न जगहों से 150 खिलाडिय़ों ने शिरकत किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, टाटा स्टील के श्रमिक नेता अरविंद पांडेय ने किया। चैंपियनशिप में मार्शल आर्ट्स की दो मुख्य इवेंट पूम्साए और फाइटिंग आयोजित हुई। फ्रेंडशिप चैंपियनशिप की ओवरऑल विजेता झारखंड की टीम रही, वहीं बंगाल की टीम रनरअप रही। चैंपियनशिप के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षाविद विपिन शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, झारखण्ड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन सहित समाजसेवी संजय कुमार और संत जेवियर स्कूल के प्रिंसिपल मौजूद थे। मुख्यातिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट का आयोजन झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के मुख्य कोच एवं ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी सुनील कुमार प्रसाद, वर्किंग प्रेसीडेंट शिल्पी दास और ज्वाइंट सेक्रेटरी श्रीकांत बस्के की देखरेख और संयोजन में संपन्न हुआ। चैंपियनशिप को सफल बनाने में झारखण्ड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के सदस्य संजय, रवि, वीरू, आदर्श, विक्की, आकाश, अमन, प्रणय, पीयूष, माधवन, विशाल, ऋषिकेश, सौरव ,सौरभ, सुमित, मैडी, शिवानी, निकिता, हर्षिता, माही, साई, अमृता, सुरभी सहित अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनसंख्या समाधान फाउंडेशन का प्रतिज्ञा दिवस 3 नवंबर को, गोलमुरी जॉगर्स पार्क में होगा कार्यक्रम, तैयारियां अंतिम चरण में
    Next Article डुमरा में अलग-अलग तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.