Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिंदू-अमेरिकी संस्कृति ने देश और दुनिया को समृद्ध किया : अमेरिकी सांसद
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    हिंदू-अमेरिकी संस्कृति ने देश और दुनिया को समृद्ध किया : अमेरिकी सांसद

    News DeskBy News DeskOctober 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कैलिफोर्निया. भारतवंशी अमेरिकी सांसदों की अगुवाई में राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के शीर्ष सदस्यों और देशभर के भारतवंशी समुदाय के सदस्यों के एक समूह लोकतंत्र के मंदिर अमेरिकी कांग्रेस में रोशनी का त्योहार ‘दिवाली’ मनाया. अमेरिकी सांसदों ने कांग्रेस में वार्षिक दिवाली समारोह के दौरान कहा कि हिंदू-अमेरिकी संस्कृति ने अमेरिका और दुनिया को समृद्ध बनाया है. कांग्रेसी सांसद खन्ना ने कहा, हम ऐसे समुदाय के रूप में लंबा सफर तय कर चुके हैं, मुझे हिंदू-अमेरिकी होने पर गर्व है. मुझे दिवाली मनाने पर गर्व है. इंडियास्पोरा, कई भारतीय-अमेरिकी संगठनों के सहयोग से, पिछले कई सालों से ‘अमेरिकी कांग्रेस’ में रोशनी के उत्सव का आयोजन कर रहा है.

    इस आयोजन में आम तौर पर बड़ी संख्या में कानूनविद, प्रशासन के सदस्य और देश भर के प्रतिष्ठित समुदाय के नेता शामिल होते हैं. COVID-19 प्रतिबंधों के चलते इस साल लोगों की संख्या पर प्रतिबंध लगा दिया गया, हालांकि इसका सीधा प्रसारण किया गया. तीन बार के कांग्रेस के सदस्य रहे खन्ना ने कहा कि कैलिफोर्निया में उनका जिले में सबसे बड़ा भारतीय-अमेरिकी समुदाय है.
    इंडियास्पोरा के संस्थापक एमआर रंगास्वामी ने कहा कि सरकार के सभी पहलुओं में सेवा देने वाले भारतीय-अमेरिकियों की इतनी बढ़ती संख्या के साथ दिवाली के दौरान हम अपने समुदाय में इन लोक सेवकों की सेवा को पहचानते हैं. भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस महिला सांसद प्रमिला जयपाल ने कहा कि भोजन, रोशनी का यह एक सामुदायिक कार्यक्रम है. उन्होंने कहा कि इसी वजह से इंडियास्पोरा का ये कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है. कांग्रेस की महिला सदस्य कैरोलिन मैलोनी ने कहा, हम एक कानून पेश करने की योजना बना रहे हैं, जो इस दिन को एक सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित करेगा. एक वीडियो संदेश में, सीनेट इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष, सीनेटर जॉन कॉर्निन ने कहा कि उन्हें यह देखकर गर्व होता है कि पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका और भारत के बीच संबंध कैसे मजबूत हुए हैं. कांग्रेस में सबसे लंबे समय तक भारतीय-अमेरिकी रहे कांग्रेसी डॉ अमी बेरा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‌शख्सियत : दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बने पारसनाथ मिश्रा
    Next Article जम्मू कश्मीर: बारामूला में आतंकियों की फायरिंग, एक आतंकी ढेर

    Related Posts

    नशे के सौदागरों पर शिकंजा: विरार में 17 हजार के ‘गांजा’ के साथ 18 साल का मुन्ना भाई गिरफ्तार!

    September 11, 2026

    मतदाता सूची में विदेशी नागरिकों के नाम, लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल

    September 11, 2026

    पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल, जमशेदपुर में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुलिस पर पथराव मामले में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    आदिवासी शमशान भूमि पर कचड़े की अंबार होने से झामुमो महिला नेत्री बाली मार्डी ने जताया आक्रोश

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    मतदाता सूची में विदेशी नागरिकों के नाम, लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल

    नशे के सौदागरों पर शिकंजा: विरार में 17 हजार के ‘गांजा’ के साथ 18 साल का मुन्ना भाई गिरफ्तार!

    हृदय में बस गई दतिया की वह सुबह: एक अविस्मरणीय यात्रा वृत्तांत

    पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल, जमशेदपुर में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

    भादो अमावस्या पर राणी सती दादीजी का मंगल पाठ, भक्ति में डूबा गोलमुरी शिव मंदिर

    SIR-2026: डीसी ने दावा-आपत्ति सुनवाई व होम टू रोल वेरिफिकेशन का लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.