Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहरी क्षेत्र में 27 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 49 सेंटर पर कल होगा टीकाकरण
    Breaking News Headlines झारखंड

    शहरी क्षेत्र में 27 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 49 सेंटर पर कल होगा टीकाकरण

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहरी क्षेत्र में 27 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 49 सेंटर पर कल होगा टीकाकरण

    जिले के सिविल सोसायटी तथा अन्य सामाजिक संगठनों से भी लोगों के टीकाकरण में सहयोग अपेक्षित, अपील है कि आगे आकर इस सामाजिक सरोकार के कार्य में अपनी विशेष भागीदारी निभाएं संदीप कुमार मीणा, वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग सह एसडीएम धालभूम

    पूर्वी सिंहभूम जिला में गुरुवार को शहर में 27 व ग्रामीण क्षेत्र के 49 सेंटर पर 18 वर्ष के ऊपर के सभी लाभुकों का टीकाकरण किया जाएगा। वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा ने बताया कि जिलेवासियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते जिला प्रशासन शत प्रतिशत योग्य लाभुकों के जल्द टीकाकरण हेतु प्रयासरत है। साथ ही आने वाले दिनों में कई पर्व त्योहार मनाए जाने हैं ऐसे में यह आवश्यक है कि सभी योग्य लाभुक जल्द से जल्द अपना टीकाकरण कराते हुए कोरोना संक्रमण के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लें। उन्होंने अब तक किसी कारणवश वैक्सीन का डोज नहीं ले पाए सभी योग्य लाभुकों के टीकाकरण में जिले के सिविल सोसायटी व अन्य सामाजिक संगठनों से भी सहयोग की अपील किया है। उन्होंने कहा कि सिविल सोसायटी के लोग आगे आकर टीकाकरण से वंचित योग्य लाभुकों के टीकाकरण कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही दूसरा डोज नहीं लेने वाले लाभुकों से भी जल्द टीकाकरण कराने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षा हेतु दोनों डोज लेना अत्यंत जरूरी है।

    गौरतलब है कि जिले के सभी टीका केंद्र लगातार वॉक इन मोड में संचालित किए जा रहे हैं ताकि जिन्हें ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग में असुविधा हो रही थी वे भी आसानी से सेंटर पर आकर पंजीकरण कराते हुए टीका ले सकें । शहरी क्षेत्र में कीनन स्टेडियम सेशन साईट को छोड़कर अन्य सभी सेंटर में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की भी सुविधा उपलब्ध है। सभी योग्य लाभुक इस अवसर का लाभ उठाते हुए जल्द से जल्द टीकाकरण करा लें ताकि कोरोना वायरस से संक्रमित होने की संभावना नहीं रहे। टीका केंद्रों पर अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए कतारबद्ध होकर टीका लें ताकि विधि व्यवस्था के संधारण में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो । मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें तथा नियमित अंतराल में अपने हाथों को सैनिटाइज करें ताकि कोरोना संक्रमण से सभी सुरक्षित रह सकें।

    ★ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के लिए आज शाम 4 बजे से कल शाम 5 बजे तक स्लॉट खुला है।

    ★नोट- Urban व Rural माइक्रो प्लान की विस्तृत सूची संलग्न है।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकार की नाली निर्माण की खुली पोल, भारी बारिश से गांव में हुआ जलजमाव
    Next Article दो प्रखण्डों में हुआ शांति पूर्ण रूप से चुनाव

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.