Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  पूर्व सीएम रघुवर दास पर इऱफान अंसारी की टिप्पणी से भाजपा आक्रोशित, कहा मानसिक संतुलन खो बैठे हैं विधायक इरफ़ान अंसारी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

     पूर्व सीएम रघुवर दास पर इऱफान अंसारी की टिप्पणी से भाजपा आक्रोशित, कहा मानसिक संतुलन खो बैठे हैं विधायक इरफ़ान अंसारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व सीएम रघुवर दास पर इऱफान अंसारी की टिप्पणी से भाजपा आक्रोशित, कहा मानसिक संतुलन खो बैठे हैं विधायक इरफ़ान अंसारी

    ■ सत्ता और अहंकार के नशे में चुर है कांग्रेस विधायक, सुधर जाएं वरना जनता सुधार देगी: गुँजन यादव।

    जमशेदपुर। अक्सर अपने बयान को लेकर विवादों में रहने वाले जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर की गई टिप्पणी को लेकर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी आक्रोशित है। ईद-ए-मिलाद के मौके पर जमशेदपुर आए विधायक इरफान अंसारी ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं महानगर के पूर्व अध्यक्ष, धनबाद जिले के प्रभारी अभय सिंह पर टिप्पणी कर फ़िर एक बार बाहरी-भीतरी का भेद पैदा करने की कोशिश की है। इऱफान अंसारी के टिप्पणी को लेकर भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं में रोष वयाप्त है। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने इस बाबत प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर इरफ़ान अंसारी के बयान को निंदनीय और अमर्यादित बताया। गुँजन यादव ने कहा कि राजनीति में अति महत्वाकांक्षा लिए घूम रहे विधायक इरफान अंसारी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है तभी वे ऐसी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। कभी तालिबान के समर्थन में बयान देकर तो कभी अपने मंत्री ना बनने का दर्द बयां कर वे झारखंड की राजनीति में खुद को पीड़ित बताते हैं। महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार ने झारखंड को विकास की पटरी पर लाया। वर्षों से भ्रष्टाचार का दंश झेल रहे झारखंड को सकैम झारखंड से स्किल्ड झारखंड बनाया। सिंगल विंडो सिस्टम के जरिये भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया। कहा कि झारखंड के सभी क्षेत्रों में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा किये गए विकास कार्य सुशासन की कहानी बयां करते हैं। वहीं, दूसरी ओर झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार की पिछले दो वर्षों के कार्यकाल में ट्रांसफर पोस्टिंग, बलात्कार, अवैध खनन, लूट, नक्सली घटना, बढ़ते अपराध के अलावे कोई उपलब्धि नही है। कहा कि रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने अपने विकासोन्मुखी नीति से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान कर रोजगार से जोड़ा। परंतु विधायक इरफ़ान अंसारी ऐसी अनर्गल बयानबाज़ी कर अपने जिम्मेदारियों से भागने का रास्ता ढूंढ रहे हैं। गुँजन यादव ने कहा कि मंत्री ना बन पाने से विधायक इरफ़ान अंसारी अपना आपा खो बैठे हैं। इऱफान अंसारी सुधर जाएं वरना अगले चुनाव में झारखंड की जनता सुधार देगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलगातार हो रही मुसलाधार बारिश से फसल बर्बाद, वहीं रब्बी की बुआई पर लगा ग्रहण
    Next Article लगातार हो रही बारिश से गरीब का गिरा घर

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.