Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल दागी, सी ऑफ़ जापान में गिरी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल दागी, सी ऑफ़ जापान में गिरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्योंगयांग. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की हथियारों की सनक हर दिन बढ़ती जा रही है. उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल की लॉन्चिंग की है. रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया ने जापान के समुद्री तट के क़रीब पनडुब्बी से एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी. साउथ कोरियाई मिलिट्री ने मंगलवार को ही इसकी जानकारी दी थी. भारतीय समयानुसार ये मिसाइल मंगलवार सुबह करीब 6 बजकर 45 मिनट पर दक्षिण हामग्योंग प्रांत के सिनको के आसपास से पूरब की तरफ लॉन्च किया गया था. ये मिसाइल ईस्ट सी में गिरी, जिसे सी ऑफ़ जापान कहा जाता है.

    मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दागी गई मिसाइल 60 किमी की अधिकतम ऊंचाई पर लगभग 450 किमी की दूरी तक गई. हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि मिसाइल को सबमरीन से या पानी के नीचे के प्लेटफॉर्म से लॉन्च किया गया था. दावा किया जा रहा है कि ये वही मिसाइल है जिसकी तस्वीरें जनवरी में रिलीज की गई थी. तब उत्तर कोरिया ने इसे दुनिया का सबसे ताकतवर हथियार बताया था. दक्षिण कोरिया और अमेरिका की एजेंसियां उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्ट का एनालिसिस कर रही हैं.
    बता दें कि इससे पहले उत्तर कोरिया ने एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल का भी परीक्षण किया था. सतह से हवा में मार करने वाली ये मिसाइलें दुश्मनों के एयरक्राफ्ट, ड्रोन और मिसाइल को तबाह करने में सक्षम मानी जाती हैं . करीब 6 महीने शांत रहने के बाद उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने तबाही का खेल सितंबर महीने में शुरू किया और फिर एक महीने के भीतर ताबड़तोड़ 4 मिसाइल टेस्ट कर दुनिया को हैरान कर दिया था. इसमें हाइपरसोनिक मिसाइल भी शामिल है. इस वजह से एक बार फिर कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबारिश से बेहाल उत्तराखंड में अब तक 47 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने लिया हालात का जायजा
    Next Article ये टीवी सेलेब्स जिन्होंने यौन शोषण के शिकार होने का किया खुलासा

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.