Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंचायत आम निर्वाचन के चौथे चरण के तहत 20 अक्टुबर को डुमरा प्रखण्ड में सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक होगा मतदान
    बिहार

    पंचायत आम निर्वाचन के चौथे चरण के तहत 20 अक्टुबर को डुमरा प्रखण्ड में सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक होगा मतदान

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राम शंकर कुमार की रिपोर्ट

    सीतामढ़ी : पंचायत आम निर्वाचन के चौथे चरण के तहत कल 20 अक्टूबर बुधवार को डुमरा में सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक मतदान होगा। डीएम-एसपी ने डुमरा के एमपी हाइ स्कूल पहुँचकर पीसीसीपी सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवम पुलिस पदाधिकारियो, आदि को संयुक्त रूप से संबोधित कर भयरहित,निष्पक्ष एवम शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न करवाने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि असामाजिक एवम उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध बनाई गई विशेष रणनीति के तहत त्वरित करवाई करे। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण,निष्पक्ष एवम भयमुक्त मतदान को लेकर सभी संबधित अधिकारी अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर ससमय पहुँच कर अपने कर्तव्यों को पूरी सजगता के साथ निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अवसर पर स्वच्छ निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए उन्हें नियंत्रित करने के लिए अंतर जिला एवं अंतःजिला चेक पोस्ट स्थापित करते हुए बॉर्डर सीलिंग का भी कार्य भी किया गया है। उन्होंने कहा कि चेकप्वाइंट स्थल पर प्रभाव कारी जांच के लिए संबंधित अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष संयुक्त रूप से जवाबदेह होंगे।

    उन्होंने कहा कि मतदान के दिन विशेष वाहन जाँच चलाई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन धारा 144 का पूरी सख्ती के साथ अनुपालन सुनिश्चित किया जायेग,साथ ही मतदान केंद्र के आसपास की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के आस-पास अनावश्यक भीड़ नही जमा हो इसको लेकर सभी आवश्यक करवाई करे।उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मैं स्वयं पुलिस अधीक्षक के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण करूँगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने वाले एवं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। एसपी हरकिशोर राय ने कहा कि मतदान के दिन विधिव्यवस्था संधारण को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए गए है एवम विशेष रणनीति बनाई गई है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त बीएमपी के जवान,मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग दल के साथ -साथ प्रखंड स्तर,अनुमंडल स्तर एवम जिला स्तर पर क्विक रिस्पांस टीम तैयार रहेगी। डुमरा प्रखंड में विभिन्न पदों के लिए कुल 2404 प्रत्याशी मैदान में है। डुमरा में 262 मतदान केंद्र बनाये गए है। डुमरा प्रखण्ड में 164629 मतदाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article मां से बच्चों में एचआईवी के प्रसार पर रोक के लिए लगेगा 133 कैंप

    Related Posts

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.