कांग्रेस के विधायकों के खरीद फरोख्त का मामला अभी निपटा भी नहीं था कि इसी तरह का एक और केस सामने आ गया है। इस बार मामला झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक से जुड़ा हुआ है। घाटशिला से जेएमएम के विधायक रामदास सोरेन ने अपनी ही पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष कांके रोड निवासी रवि केजरीवाल और अशोक अग्रवाल पर पैसे का प्रलोभन देकर हेमंत सरकार को गिराने का आरोप लगाया है।उन्होंने 12 अक्टूबर को धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
[su_youtube url=”https://youtu.be/nPT3NOQOsIE”]
दोनों पर भादवि की धारा 124 ए, 171 ई, 120 डी, 34, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 8 और 9 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी हटिया के एसपी विनीत कुमार को दी गई है। सोरेन का आरोप है कि जेएमएम से निष्कासित पूर्व कोषाध्यक्ष केजरीवाल और अशोक अग्रवाल उनके आवास पर आए। विधायक रामदास सोरेन का आरोप है कि रवि केजरीवाल ने उन्हें यह भी प्रलोभन दिया कि उन्हें पैसे के साथ मंत्रीपद भी दिया जाएगा। यह भी कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार गिराने के लिए वे कितना पैसा लेंगे उन्हें बताएं। दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि रवि केजरीवाल और अशोक अग्रवाल मिलकर हेमंत सोरेन की सरकार को गिराने का षडयंत्र कर रहे हैं और तरह तरह का प्रलोभन उन्हें व उनके पार्टी के अन्य विधायकों को दे रहे हैं।
सीएम को जानकारी दे दी है.पार्टी छोड़ने के लिए रवि केजरीवाल ने उन्हें आर्थिक प्रलोभन दिया था। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दे दी गई है।