Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महा अभियान को लेकर करोना से बचाव के लिए तेघरा में लगाए गए 62 टीका कैंप
    बिहार बेगूसराय

    महा अभियान को लेकर करोना से बचाव के लिए तेघरा में लगाए गए 62 टीका कैंप

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अशोक कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

    तेघड़ा ( बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को टीकाकरण महा अभियान को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेघरा सहित ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में कुल 62 टीका कैंपों पर टीकाकरण से वंचित एवं प्रथम डोज का समय पूरा करने वाले लोगों को दूसरी डोज देने के साथ ही दलित एवं महादलित सहित सभी लोगों को करोना रोधी टीका के दायरे में लाने के लक्ष्य को लेकर टीकाकरण महा अभियान के कार्य का संपादन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी तेघरा संदीप कुमार पांडे ने बताया कि वैक्सीनेशन अभियान में गति लाने के साथ ही करोना जांच की दायरे को बढ़ाने को लेकर इस विशेष अभियान के तहत लोगों को दूसरी डोज लेने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर देश के अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में यात्री बरौनी जंक्शन पर ट्रेन से उतरते हें। उनका शत-प्रतिशत करोना जांच एवं टीका लेने से वंचित लोगों को टीकाकरण के दायरे में लाने के लिए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग दृढ़ संकल्पित होकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति की ओर तेजी से अग्रसर हो रही है। उन्होंने बताया कि संपूर्ण टीकाकरण की लक्ष्य हासिल करके ही करोना को मात दे सकते हैं । साथ ही करोना संक्रमण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। माइक्रो प्लान के अनुसार क्षेत्र के सभी टीकाकरण केंद्रों पर एएनएम, डाटा ऑपरेटर, एवं मोबिलाइजेशन के लिए आंगनवाड़ी सेविका व आशा कर्मी तथा शिक्षकों ने क्षेत्र में डोर टू डोर टीका लेने से वंचित लोगों को टीका लेने के प्रति प्रेरित कर केंद्र तक भेजने में जुटे रहे। इसके अलावे आशा फैसिलिटेटर अपने क्षेत्रों में मॉनिटरिंग के कार्य में लगे रहे साथ ही पूरे टीकाकरण की विधि व्यवस्था एवं उसका निगरानी एवं निरीक्षण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नरेंद्र नाथ प्रसाद, हेल्थ मैनेजर संजय कुमार, बीसीएम सिंधु कुमारी, डब्ल्यूएचओ के अमित कुमार, पीरामल फाउंडेशन के एस कुमार के अलावे चिकित्सा पदाधिकारी केंद्र भ्रमण में शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगैंग रेप की पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे युवा राजद प्रदेश महासचिव रूपेश यादव
    Next Article मंसूरचक में 206 लोगों ने कटायी नाजिर रसीद

    Related Posts

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग का विशेष पहल

    November 9, 2026

    सब्सिडी का बीज नहीं मिला, बाजार से महंगा खरीद रहे किसान

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.