Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट झारखंड में शीघ्र लागू हो: राजेश शुक्ल
    Breaking News Headlines झारखंड

    एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट झारखंड में शीघ्र लागू हो: राजेश शुक्ल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट झारखंड में शीघ्र लागू हो: राजेश शुक्ल

    अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी राज्य के बजट में अधिवक्ता कल्याण के लिए निधि का प्रावधान हो

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि झारखंड में बिना विलम्ब के एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाना चाहिए तथा अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी राज्य के बजट में अधिवक्ता कल्याण के लिए निधि आवंटित होना चाहिए।

    श्री शुक्ल आज सरायकेला जिला बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहा आधारभूत संरचना की भारी कमी है जिसके चलते अधिवक्ता अपने दायित्वों का निर्वहन असुविधा में रहकर कर रहे है। इस पर राज्य सरकार को ध्यान देना चाहिए।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने कहा कि कोरोना काल मे अधिवक्ताओ को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा है। उनकी कठिनाई और पीड़ा का उन्हें एहसास है। युवा अधिवक्ताओ को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। राज्य सरकार ने कोई आर्थिक पैकेज नही दिया।

    श्री शुक्ल ने फिजिकल कोर्ट राज्य में शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब अधिवक्ताओ में एक नई रौनक और ताजगी है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहने का भी निर्देश अधिवक्ताओ को दिया।

    सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार ने कहा कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन श्री राजेश कुमार शुक्ल राज्य के अधिवक्ताओं का गौरव है। उन्होंने राज्य में अधिवक्ताओ और उनके परिवार के कल्याण के लिए बराबर काम किया। कोल्हान के अधिवक्ताओ के श्री शुक्ल अभिभावक है तथा सभी अधिवक्ताओ की मदद बिना भेदभाव के करते है।

    इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन की तरफ से अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री के पी दुबे, सचिव श्री देवाशीष ज्योतिषी, संयुक्त सचिव श्री भीम सिंह कुदादा उज्ज्वल कुमार सिंह, हरिश्चन्द्र आचार्य, अभिषेक कुमार सहित सभी अधिवक्ताओ ने श्री शुक्ल का स्वागत किया।

    श्री शुक्ल ने जिला बार एसोसिएशन में सुरक्षा का भी जायजा लिया। साथ ही अन्य मुद्दों पर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया।

    आज झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल का सरायकेला खरसावां जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार, सचिव श्री देवाशीष ज्योतिषी , वरिष्ठ अधिवक्ता श्री के पी दुबे और जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रशासन श्री भीम सिंह कुदादा के नेतृत्व में सरायकेला बार भवन में अधिवक्ताओ ने स्वागत किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघोड़ाबंधा की जर्जर सड़क से लोग परेशान, भाजपा नेता अंकित आनंद ने शुरू किया “सड़क सत्याग्रह”, डीसी से दौरा करने का आग्रह
    Next Article गुमशुदा हुए कांड्रा निवासी के परिजनों से मिले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, अधिकारियों को दिए जल्द खोजने का निर्देश

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.