Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में योगी सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश
    Headlines उत्तर प्रदेश

    कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में योगी सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaOctober 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में योगी सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश….                                       .                                कानपुर। कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में हुई मौत के मामले में योगी सरकार ने सख्त फैसला लेते हुए सीबीआई जांच की सिफारिश की है। फिलहाल, मां।मामले में एसआईटी जांच कर रही है, जब तक सीबीआई अपने हाथ में मामले को नहीं ले लेती, तब एसआईटी ही जांच करेगी। मामला कानपुर में ही चलेगा, जिससे पीड़ित परिवार को कोई दिक्कत न हो। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत दिनों पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। इस दौरान मृतक मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतक कारोबारी मनीष गुप्ता की पत्नी को कानपुर विकास प्राधिकरण में ओएसडी के पद पर नियुक्त करने के भी निर्देश भी दिए हैं और सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार को 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की गई  थी।                              इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने इन पुलिसकर्मियों का रिकार्ड मंगाया है और इनको विभाग बर्खास्त किया जा सकता है। बता दें कि सोमवार रात रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक होटल में कानपुर निवासी 36 साल के रियल एस्टेट कारोबारी मनीष गुप्ता अपने दो दोस्तों प्रदीप और हरी चौहान के साथ ठहरे थे। देर रात पुलिस होटल में चेक‍िंग के लिए पहुंची थी। इस दौरान यह पाया गया कि तीन लोग गोरखपुर के सिकरीगंज स्थित महादेवा बाजार के निवासी चंदन सैनी के पहचान पत्र के आधार पर एक कमरे में ठहरे हुए हैं। संदेह होने पर पूछताछ के दौरान कथित रूप से पुलिस की ओर से पिटाई के बाद घायल मनीष की संदिग्ध हालात में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी।
    एसएसपी ने रामगढ़ताल के थाना प्रभारी जेएन सिंह और फलमंडी थाना प्रभारी अक्षय मिश्रा समेत छह पुलिसकर्मियों को मंगलवार को ही निलंबित कर पुलिस अधीक्षक (नगर) को मामले की जांच सौंप दी थी। इस मामले में आरोपी छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया गया है, लेकिन इस मामले में जिस तरह पीड़ित परिजनों पर मामला न दर्ज कराने का दबाव डीएम व एसएसपी द्वारा डाले जाने का वीडियो वायरल हो रहा है, उससे भी प्रशासन की छवि खराब हुई है। लोगों की तरफ से इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ भी ।कार्रवाई की मांग की जा रही है। डीएम और एसएसपी का वीडियो को पूरे देश ने देखा। मेडिकल कॉलेज चौकी के अंदर हो रही बातचीत की चोरी से वीडियो बनाई गई, जिसमें डीएम और एसएसपी के अलावा मनीष की बड़ी बहन और बहनोई की आवाज सामने आ रही है। डीएम जहां कोर्ट कचहरी के चक्कर में न पड़ने की सलाह दे रहे हैं, वहीं एसएसपी कह रहे हैं, उन्हें नौकरी नहीं मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article अब इन ग्राहकों को नहीं मिलेगी नई मोबाइल सिम, सरकार ने नियमों किया बदलाव

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.