Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » काबुल एयरपोर्ट के पास अब रॉकेट हमला, अलग-अलग जगहों पर उठते दिखा धुएं का गुबार
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    काबुल एयरपोर्ट के पास अब रॉकेट हमला, अलग-अलग जगहों पर उठते दिखा धुएं का गुबार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काबुल. अफगानिस्तान में हालात लगातार खराब बने हुए हैं. सोमवार सुबह काबुल एयरपोर्ट के पास स्थित एक इलाके में अचानक कई रॉकेट आकर गिरे. चश्मदीदों ने अलग-अलग जगहों पर धुएं का गुबार उठते देखे हैं. अमेरिका ने भी रॉकेट हमले की पुष्टि की है. व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा है कि एयरपोर्ट पर ऑपरेशन निर्बाध रूप से जारी है. ये हमला ऐसे वक्त में हुआ है, जब अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी हो रही है.रॉकेट हमला सोमवार सुबह काबुल के सलीम कारवां इलाके में हुआ. विस्फोट के बाद गोलीबारी भी शुरू हो गई. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी कौन कर रहा था. एक प्रत्यक्षदर्शी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि उन्होंने तीन धमाकों की आवाज सुनी और फिर आग की तरह आसमान में चमक उठती देखी. धमाकों के बाद लोग दहशत में हैं. रॉकेट दागे जाने के बाद भी एयरपोर्ट पर अमेरिका का निकासी अभियान जारी है.इससे पहले, रविवार को अमेरिकी सेना ने पुष्टि की कि उसने काबुल एयरपोर्ट की तरफ जा रहे ‘विस्फोटक लदे एक वाहन’ को निशाना बनाया, जहां अमेरिकी सेना लोगों को सुरक्षित निकालने के अभियान में जुटी हुई है. एक अफगान अधिकारी ने कहा कि हमले में तीन बच्चों की मौत हो गई. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार को पहले ही आशंका जताई थी कि अफगानिस्तान में एक और हमला अगले 24-36 घंटों में होने की अत्यधिक संभावना है. बता दें, अमेरिकी सेना को मंगलवार यानी 31 अगस्त तक अफगानिस्तान से निकासी की प्रक्रिया पूरी करनी है. उन्हें काबुल छोड़ना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार-यूपी-बंगाल सहित कई राज्यों में बारिश की अलर्ट
    Next Article तालिबान का बड़ा बयान, कहा, भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर लड़ लें, हमें दूर ही रखें

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.