Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुनव्वर, आपने तो हद कर दी…!
    Breaking News Headlines मेहमान का पन्ना

    मुनव्वर, आपने तो हद कर दी…!

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 21, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुनव्वर, आपने तो हद कर दी…!
    अफगानिस्तान पर तालिबानियों के कब्जे होने और पिछले दो दशक से खुली हवा में सांस लेने के आदी अफगानी अवाम पर तालिबानियों द्वारा कहर बरपाने के बीच देश के मशहूर शायर ‘मुनव्वर राणा’ ने जो कुछ कहा, को यहां दुहराना उचित नहीं समझता। बात अच्छी हो, हलक में बसने से लेकर बाहर निकलने लायक हो, तो कुछ सोचा भी जाय। मगर, उन्होंने तो ऐसी बात कह दी, जिसे सुन आम से खास तक भौंचक रह गए कि आखिर ‘मुनव्वर साहब’ ने यह बात कह कैसे दी..! अपनी बात को हलक से निकलने की इजाजत कैसे दे दी…!! इतना ही नहीं, इनके ऐसा कहने के बाद, देश के बुद्धिजीवीजन भी सकते में आ गए, और ऐसा सोचने को मजबूर हो गए कि क्या ऐसे क्षण में ‘मुनव्वर साहब’ को ऐसी ही लकीर खींचनी चाहिए थी!
    सच कहा जाए, तो उनकी बातों को सुन मन में सवाल उठने लग गया कि आखिर मुनव्वर साहब ऐसा कैसे कह सकते हैं..? वे किसी इस्लामिक देशों के नागरिकों सरीखा वक्तव्य कैसे दे सकते हैं, जहां सब कुछ धर्म-मजहब के इर्द-गिर्द ही घूमता है और किसी सार्वजनिक विमर्श की राह बहुत ही संकीर्ण होती है..? इतना ही नहीं, कभी-कभी यह भी सोचने को मजबूर हो जाना पड़ता है कि आखिर इनकी कही बातों को किस तरह की श्रेणी में रखूं..? फिर, कभी-कभी यह भी सोचने को विवश हो जाना पड़ता है कि क्या, मुनव्वर साहब के दिल में भारतीय लोकतंत्र को लेकर इतना ही सम्मान शेष रह गया…? क्योंकि, एक ऐसा लोकतंत्र, जहाँ क्या नहीं मिला, के प्रति दिल में पूरा सम्मान अक्षुण्ण रखनेवालों की बोली कतई ऐसी नहीं हो सकती!
    अपनी बातों को हलक से बाहर निकालने से पहले मुनव्वर साहब को इस बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए था कि जिस देश(भारत) में वो रह रहे हैं, वो दुनिया का सबसे बड़ा, सेक्युलर और उदार लोकतांत्रिक गणराज्य
    है, जहां की खुली हवा में उनके सांस लेने और उनके स्वस्थ रहने की जितनी परवाह रखी और की जाती है, उतना देश के आम नागरिकों की नहीं। इतने के बावजूद, अगर किसी सेक्युलर और उदार लोकतंत्र का ‘प्रबुद्घ राणा’ ऐसी हल्की बात करने लगें, तो सेक्युलर और उदार लोकतंत्र का आगे बढ़ना तो छोड़िए, उसका अस्तित्व ही खतरे में पड़ सकता है। भारत जैसे देश, जहाँ के बहुलतावादी समाज के भीतर कायम सह- अस्तित्व को और मजबूत करने और बनाने के लिए, किस तरह के शाब्दिक/भाषायिक संप्रेषण की जरूरत होती है, क्या यह भी साहब को किसी से सीखनी होगी!
    अजीत राय।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुस्लिम भाईयों ने फीकी उत्साह के बीच मुहर्रम पर्व किया समपन्न
    Next Article समन्वय और संवाद सामाजिक कार्यो को सरल बनाते है – रघुवर दास

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.