Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाढ़ पीड़ितों के बीच एबीवीपी ने किया 350 सूखा राशन पैकेट का वितरण
    Breaking News धर्म बिहार बेगूसराय

    बाढ़ पीड़ितों के बीच एबीवीपी ने किया 350 सूखा राशन पैकेट का वितरण

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाढ़ पीड़ितों के बीच एबीवीपी ने किया 350 सूखा राशन पैकेट का वितरण

    नौकरशाही और राजनीति के चक्कर में बाढ़ अब समस्या नहीं, नियति बन चुकी : एबीपी

    ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा मटिहानी प्रखंड के सीहमा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया l लगभग 350 पैकेट में चुरा, गुर,मोमबत्ती , बिस्किट इत्यादि सामग्री का वितरण किया गया l वितरण टीम का नेतृत्व करते हुए एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि समाज विद्यार्थी परिषद से जिस प्रकार की आशा रखती है हम बिल्कुल उसी प्रकार पीड़ितों के बीच उपस्थित होते हैंl परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा भावना के साथ जब कमर भर पानी में राशन पैकेट अपने कंधे पर लेकर जाता है तो हम समाज के साथ अपनेपन के उच्चतम शिखर पर होते हैं, इसलिए परिषद सेवा को अपना अभिन्न अंग मानती है l प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू सरकार एवं नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष आमजन बाढ़ की विभीषिका से त्रस्त होते हैं, नौकरशाही और जनप्रतिनिधि आते हैंl आश्वासन का भरमार लगता है किन्तु सेवाएं नदारद रहती है और वे अपना उल्लू सीधा कर निकल जाते हैंl प्रत्येक वर्ष यह समस्या जहां सामान्य जन के लिए त्रासदी और चुभन लाती है वही पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आपदा में कमाने का अवसर मिल जाता है l कॉलेज अध्यक्ष आदित्य राज, पूर्व कॉलेज अध्यक्ष बंटी गौतम, नगर सह मंत्री अंशु कुमार ने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता आपदा की घड़ी में सभी प्रकार की भावनाओं से ऊपर उठकर अपनी जान की परवाह किए बगैर मदद को आगे आते हैं, वही अन्य छात्र संगठन ऐसी स्थिति में भी ओछी राजनीति करते हैं l इसलिए परिषद समाज के बीच अपना सेवा भाव का अलख जगा रहा हैl सामाजिक कार्यकर्ता राघव कुमार एवं एवं छात्र नेता भीम कुमार ने कहा कि जिस प्रकार पीड़ित व्यक्ति ही एक पीड़ित का दर्द का अनुभव कर सकता हैl ठीक उसी प्रकार हम कार्यकर्ता ही उनकी पीड़ा महसूस कर सकते हैं जो इस विभीषिका से ग्रसित हैंl यदि इतने वर्षों में पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि स्वस्थ प्रयास करते तो इस प्रत्येक वर्ष आने वाली त्रासदी का निदान जरूर हो जाता किंतु अब भी स्थितियां वैसी ही हैl नगर सोशल मीडिया प्रभारी निशांत झा एवं जिला कोषाध्यक्ष चंदन गुप्ता ने कहा कि हम अन्य छात्र संगठनों से अलग हटकर अपना दायित्व निभाते हैं l राष्ट्र और समाज जब भी हमारी जरूरत समझती है हम सभी राष्ट्र के साथ होते हैं किंतु समाज में कुछ ऐसे भी विचारधारा के लोग हैं जिन्हें सेवा से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है किंतु देश और समाज को विखंडित करने वाली राजनीति करते हैं l मौके पर चिनक्कू कुमार, विनीत कुमार आदि उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाव पलटने से बच्ची की मौत के बाद, लगभग 24 घटे के बाद माँ का भी लाश बरामद
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    June 6, 2026

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.