Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कहलगांव शहर में घुसा पानी, दर्जनों गांवों का सड़क से टूटा संपर्क
    Breaking News Headlines बिहार

    कहलगांव शहर में घुसा पानी, दर्जनों गांवों का सड़क से टूटा संपर्क

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कहलगांव: जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर गंगा ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. गंगा और सहायक नदियों के जलस्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर बाढ़ की स्थिति काफी भयावह हो गई है. प्रभावित क्षेत्रों के लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है. भागलपुर जिले के कहलगांव शहर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है.शहर के कागजी टोला, राजघाट रोड स्थित सिकड़गढ़ टोला, सतीघाट मुहल्ला, कुलकुलिया, सिंचाई कॉलोनी आदि मुहल्ले बाढ़ प्रभावित हो गये हैं. कहलगांव के अंचलाधिकारी रामावतार यादव ने बताया कि कहलगांव प्रखंड के सात पंचायत पूर्ण प्रभावित तो चार पंचायत आंशिक तौर पर प्रभावित हैं.
    वहीं उन्होंने बताया कि 34 गांवों में सामुदायिक किचन संचालन को लेकर चिह्नित किया गया है जिसमें से अबतक 23 स्थानों पर सामुदायिक किचन की शुरुआत कर दी गई है. बाढ़ प्रभावित छह पंचायतों में 18 सरकारी नौकाएं उपलब्ध कराई गई हैं.केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, मंगलवार को कहलगांव में गंगा का जलस्तर बढ़कर 32.55 मीटर पर जा पहुंचा है जो खतरे के निशान से एक मीटर 46 सेंटीमीटर ऊपर हो गया है. वहीं पूर्वानुमान में बताया गया है कि बुधवार रात दस बजे तक जलस्तर बढ़कर 32.61 मीटर पर पहुंच जाएगा.मोटे आंकलन के मुताबिक प्रखंड के करीब दर्जनभर सड़कें बाढ़ के पानी में जलमग्न हो गई है जिससे आवागमन पूरी तरह अवरूद्ध हो गया है. वहीं कहलगांव शहर से सटे पकड़तल्ला गांव के पास एनएच 80 पर दो जगहों पर बाढ़ का पानी बह रहा है तो एकचारी मोहनपुर सड़क पर भी पानी बह रहा है. कहलगांव का जिला मुख्यालय से सड़क और रेल यातायात संपर्क पूरी तरह भंग हो गया है.नवगछिया में गंगा नदी के बाद अब कोसी नदी में आई बाढ़ ने तबाही मचानी शुरू कर दी है. मंगलवार अहले सुबह कोसी किनारे स्थित पुनामा प्रतापनगर और उजानी के बीच स्थित रिंग बांध टूट जाने के बाद उजानी और पुनामा प्रतापनगर में कई घरों में पानी घुस आया है.उजानी के वार्ड 7 और वार्ड 8 के अलावा पुनामा प्रतापनगर में सभी घर जलमग्न हो गए हैं. गांव में पानी घुसने की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमसागर, वार्ड पार्षद मुन्ना भगत, पार्षद मो. सलाउद्दीन पहुंचे. प्रेमसागर ने अपनी जेसीबी मशीन से जगह-जगह मिट्टी देकर पानी को रोकने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली. पानी तेजी से राजेन्द्र कॉलोनी होकर बाजार की ओर बढ़ रहा है.कोसी के बाढ़ के दबाव से जहांगीरपुर बैसी बनिया स्थित बुढ़िया बांध के टूट जाने से अफरातफरी मच गई है. बांध टूटने के बाद ग्रामीण उसे बचाने के लिए जी जान से लगे हुए हैं. बांध के टूटने से कोसी का पानी तेजी से बाजार समिति होकर बाजार के मुमताज मोहल्ला, मुसहरी, प्रोफेसर कालोनी की ओर आ रहा है.बाजार के लोग बाढ़ आने की कल्पना से डरे सहमे हैं. बाजार पर बाढ़ के खतरे को देखते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर ने एसडीओ से मिलकर पानी के बहाव को रोकने के लिए बालू भरी बोरी दिए जाने की मांग की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगैंगरेप के दौरान काट दिए थे पीड़िता के स्तन, कोर्ट ने दी उम्रकैद की सजा
    Next Article काबुल से दूतावास कर्मचारियों को वापस लाना मुश्किल काम था: विदेश मंत्री एस. जयशंकर

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.