Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाढ़ पीड़ित के लिए एबीवीपी ने किया भिक्षाटन
    बिहार बेगूसराय

    बाढ़ पीड़ित के लिए एबीवीपी ने किया भिक्षाटन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाढ़ पीड़ित के लिए एबीवीपी ने किया भिक्षाटन

    बेगूसराय से चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय । एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा कॉलेज एवं बाजार में भिक्षाटन किया गया l जिसमें बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों के लिए सूखा राशन, पन्नी एवं अन्य राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी l भिक्षाटन करते हुए एवीबीपी के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजित चौधरी ने बताया कि आज समाज पर जिस प्रकार का संकट आया है, उस स्थिति में उनकी मदद करना हमारी जिम्मेदारी हैl जिसका निर्वहन हम एबीपी वाले कर रहे हैं l हमारी प्राथमिकता में समाज के दबे कुचले और पीड़ित लोग ही आते हैं l प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू सरकार एवं नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी का पूरा सहयोग एबीपी को मिला l हम सेवा को अपना धर्म मानकर कार्य करते हैं ,क्योंकि हमारे संगठन की स्थापना ही सेवा कार्य के लिए हुआ था l बाढ़ जैसी परिस्थिति में जहां एबीवीपी सेवा के लिए आगे आई है वही सरकारी सुविधा पदाधिकारियों के गलत रवैया के कारण उपलब्ध नहीं हो पा रही हैl कॉलेज अध्यक्ष आदित्य राज एवं नगर सह मंत्री राहुल कुमार ने कहा कि बाढ़ जैसी परिस्थिति में विद्यार्थी परिषद का कार्य हमेशा से सराहनीय रहा है l बिहार में बाढ़ एक ऐसी आपदा है जो हमारी नियति बन चुकी है किंतु इसके स्थाई समाधान की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है l नगर मीडिया प्रभारी शांतनु कुमार एवं कुमार अमन ने कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिक को चाहिए कि इस आपदा की घड़ी में वह खुलकर पीड़ितों की सेवा करें l वही सुनील कुमार एवं रोशन कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सरकार से यह मांग करती है कि बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में नाव की व्यवस्था , कम्युनिटी किचन की व्यवस्था तथा पशु के लिए पशु चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उनका जीवन भी सामान्य रूप से चल सके अन्यथा परिषद सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी l मौके पर घनश्याम, रोहित, नितिन, विवेक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोहर्रम में नहीं निकलेगा ताजिया और नहीं बजेगा डीजे प्रशासन की रहेगी नजर अखाड़े वालों पे
    Next Article छह वर्षीय बच्ची के साथ किया गलत,आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.