Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की कानून व्यवस्था चौपट, अपराधियों के हौसले हो रहे बुलंद: गूँजन यादव
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर की कानून व्यवस्था चौपट, अपराधियों के हौसले हो रहे बुलंद: गूँजन यादव

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर।जमशेदपुर की कानून व्यवस्था चौपट, अपराधियों के हौसले हो रहे बुलंद वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा की अंकुश लगाए प्रशासन नहीं तो भाजपा करेगी आंदोलन शहर की गिरती विधि व्यवस्था, बढ़ते आपराधिक घटनाओं एवं नशे के कारोबार के खिलाफ भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा द्वारा लगातार थाना से लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक तक इस दिशा में ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है। शनिवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी एम तमिल वणन से मुलाकात कर शहर में चौपट हो चुकी कानून व्यवस्था एवं बढ़ते नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि विगत कई माह से शहर में एक ओर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, तो दूसरी ओर नशे के कारोबारी तेजी से अपना जाल फैलाकर युवाओं पर शिकंजा कस रहे हैं। ऐसी घटनाएं एक के बाद एक कर अपने पांव पसार रही हैं। शहर में बढ़ते अपराध, चोरी, छिनतई, ब्राउन शुगर एवं नशे के कारोबार से इस शांतिप्रिय शहर की छवि धूमिल हो रही है और शहर की पहचान लौहनगरी से हटकर अपराध नगरी के रूप में होने लगी है। शहर में ब्राउन शुगर, स्मैक एवं अन्य नशे का कारोबार धरल्ले से किया जा रहा है। जिससे युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में आने लगे हैं। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक को भाजपा मंडल अध्यक्षों द्वारा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी को इस संबंध में दिए गए ज्ञापन का उल्लेख कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गूँजन यादव ने बताया कि शहर की गिरती विधि व्यवस्था और बढ़ते नशे के खिलाफ आम जनता में आक्रोश और भय का माहौल है। जनता के इस आक्रोश पर भाजपा जमशेदपुर महानगर पूरी तरह गंभीर है। अपराधियों और नशे के सौदागरों का गठजोड़ अपराध की नई इबारत लिख रहा है। इन सब कारणों से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। शहर में लगातार दिनदहाड़े चोरी और छिनतई की घटनाएं हो रही है। खासतौर पर शहरी क्षेत्रों में अपराध और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही है। हाल के दिनों में चोरों का हौसला इतना बढ़ गया है कि वे बैखोफ होकर भगवान के मंदिरों पर भी हाथ साफ कर रहे हैं। गूँजन यादव ने कहा कि शहर में चेन स्नेचिंग, नशे के कारोबार समेत घरों में चोरी-लूटपाट की घटनाओं को रोकने और इसके लिए संबंधित क्षेत्र के थानों की जवाबदेही तय कर सख्ती बरतने के निर्देश देने की मांग की गयी है। अगर शीघ्र विधि-व्यवस्था में सुधार हेतु जरूरी पहल नहीं की गई तो भाजपा कार्यकर्ता कोविड निर्देशों के तहत सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

    इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, महामंत्री राकेश सिंह, मंत्री पुष्पा तिर्की, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मनोज राम, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, बिनोद सिंह, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव रॉय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद निसार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी समेत अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीमती सरिता सिंह की पहली पुस्तक ‘देहरी की धूप ‘ काव्य संग्रह का लोकार्पण
    Next Article कोरोना महामारी के मद्देनजर 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन को उपायुक्त फ़ैज अक अहमद मुमताज एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा ने उनके आवास पर जाकर किया सम्मानित

    Related Posts

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    July 22, 2026

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    July 22, 2026

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.